ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए पेयजल, विद्युत व चिकित्सा विभाग के अधिकारी समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण तथा उचित प्रबंधन सुनिश्चित करें-जिला कलक्टर

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
May 18, 2026 • 6:15 PM  0
ज
जालोर
NEWS CARD
Logo
ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए पेयजल, विद्युत व चिकित्सा विभाग के अधिकारी समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण तथा उचित प्रबंधन सुनिश्चित करें-जिला कलक्टर
“ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए पेयजल, विद्युत व चिकित्सा विभाग के अधिकारी समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण तथा उचित प्रबंधन सुनिश्चित करें-जिला कलक्टर”
Favicon
Read more on ddthindi.com
18 May 2026
https://www.ddthindi.com/collector-review-meeting-focuses-on-water-electricity-health-management-in-summer
Copied
ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए पेयजल, विद्युत व चिकित्सा विभाग के अधिकारी समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण तथा उचित प्रबंधन सुनिश्चित करें-जिला कलक्टर
  • साप्ताहिक समीक्षा बैठक संपन्न

जालोर । जिला कलक्टर डॉ प्रदीप के. गावंडे की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक संपन्न हुई जिसमें उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति एवं क्रियान्वयन के संबंध में समीक्षा की।

विज्ञापन

बैठक में जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने केंद्र सरकार व राज्य सरकार की विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए विभागीय अधिकारियों को इन योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। 

उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन (शहरी व ग्रामीण), प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, पंडित दीनदयाल गरीबी मुक्त गांव योजना, प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थय अवसंरचना मिशन, मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान, मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान अभियान, पी एम कुसुम योजना सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को इन योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। 

bolt Latest News

flash_on
रोटरी क्लब ने तीखी में तीन स्कूलों के विद्यार्थियों का किया सम्मान
NEW
flash_on
पीएमजीएसवाई के तहत जालोर जिले की 284 किलोमीटर की 117 सड़कों के निर्माण के लिए 171 करोड़ रुपए स्वीकृत
flash_on
जालोर जिला न्यायाधीश ने किया खुला बंदी शिविर का निरीक्षण, बंदियों से वार्तालाप की, उपाधीक्षक को दिए आवश्यक निर्देश
flash_on
चार साल में 40 फीसदी काम हो पाया जालोर टाउनहॉल का, सभापति ने निरीक्षण कर गुणवत्ता पर खड़े किए सवाल, जारी करेंगे नोटिस
flash_on
सुंधा माता पहाड़ी पर स्थित रोप-वे में यात्रियों के फंसने की सूचना पर प्रशासन ने की सफल मॉक ड्रिल
flash_on
पानी मूलभूत आवश्यकता है, सुचारू एवं नियमित पेयजल सप्लाई सुनिश्चित की जाए-मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग

जिला कलक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कार्यक्रम में नवीन परिवारों को जोड़ने एवं तथा राजीविका के तहत नमो ड्रोन दीदी, लखपति दीदी, सोलर दीदी, कृषि सखी, पशु सखी एवं बैंक सखी कार्यक्रमों के माध्यम से पात्र महिलाओं का नामांकन सुनिश्चित करने की बात कही।

जिला कलक्टर ने ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए पेयजल, विद्युत व चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण करने के साथ ही उचित प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 

संपर्क पोर्टल पर परिवादों की हो नियमित मॉनिटरिंग

जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने संपर्क पोर्टल पर प्राप्त परिवेदनाओं की विभागवार समीक्षा की तथा विभागीय अधिकारियों को संपर्क पोर्टल पर प्राप्त आमजन की परिवेदनाओं का त्वरित रूप से निस्तारण करने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन

इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नंदकिशोर राजोरा, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी चिदंबरा परमार, एसीएफ भंवर सिंह सोढा, जिला रसद अधिकारी नमिता नरवाल, सूचना और प्रौद्योगिकी विभाग के संयुक्त निदेशक कपिल लूणा सहित अधिकारी-कार्मिक उपस्थित रहे।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Popular Posts

1
जालोर : जिला परिषद के 43 वार्डों और 14 पंचायत समितियों की हुई लॉटरी, जानिए, कौनसी सीट हुई आरक्षित
2
जालोर में बहुमत से सात कदम दूर भाजपा ने सभापति पद के लिए जयसिंह को दिया मौका, कांग्रेस में आपसी कलह आई सामने, बंशीलाल बने उम्मीदवार
3
जालोर नगरपरिषद चुनाव : भाजपा ने पूर्व सभापति व उप सभापति के टिकट काटे, कांग्रेस ने पिछली बार हारे हुए 8 प्रत्याशियों को फिर से मौका दिया, 
4
मोदी लहर में पिटी कांग्रेस को बारह साल बाद जालोर जिला मुख्यालय पर किसी इकाई में मिला पद, यही एकता आगामी चुनाव में बन सकती है जड़ी बूटी
5
राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में 'शून्य' साबित हो रही सवाई माधोपुर की टीमें, छात्र-छात्राओं की दोनों टीमें एक भी गोल नहीं कर सकी

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter