सूचना एवं जनसंपर्क कार्य प्रभारी अंतिमा सैन ने ली नारणावास प्रशासक से विकास कार्यों की जानकारी, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
May 17, 2026 • 6:23 PM  0
जालोर
NEWS CARD
Logo
सूचना एवं जनसंपर्क कार्य प्रभारी अंतिमा सैन ने ली नारणावास प्रशासक से विकास कार्यों की जानकारी, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
“सूचना एवं जनसंपर्क कार्य प्रभारी अंतिमा सैन ने ली नारणावास प्रशासक से विकास कार्यों की जानकारी, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं”
Favicon
Read more on ddthindi.com
17 May 2026
https://www.ddthindi.com/gram-rath-campaign-reaches-naranawas-villagers-raised-development-issues
Copied
सूचना एवं जनसंपर्क कार्य प्रभारी अंतिमा सैन ने ली नारणावास प्रशासक से विकास कार्यों की जानकारी, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
  • ग्राम रथ अभियान: नारणावास पहुंचा रथ, एलईडी वैन से मिली 13 विभागों की योजनाओं की जानकारी

जालोर. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार जिले में चल रहे ग्राम रथ अभियान के तहत रविवार को ग्राम रथ नारणावास ग्राम पंचायत पहुंचा। एलईडी मोबाइल वैन के माध्यम से कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, डेयरी, सहकारिता, जल संसाधन, उद्योग, ऊर्जा, राजस्व, पंचायती राज, ग्रामीण विकास सहित 13 विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं की ऑडियो-वीडियो प्रस्तुति दिखाकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया। 

विज्ञापन

रथ में सुझाव पेटिका भी रखी गई, जिसमें ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं एवं सुझाव दर्ज कराए। इस दौरान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की कार्य प्रभारी अंतिमा सैन ने नारणावास प्रशासक जशोदा कंवर से सड़क, पानी, बिजली, शिक्षा, स्कूल भवनों की स्थिति, पटवार भवन की स्थिति, प्रधानमंत्री आवास आदि के बारे में जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर समाधान का भरोसा दिलाया।

इन समस्याओं को रखा प्रमुखता से 

ग्रामीणों ने नारणावास से जागनाथ महादेव तक जर्जर सड़क का नवीनीकरण करवाने, नारणावास में गौरव पथ की 1 किलोमीटर छोटी व जर्जर सड़क को 18 फीट चौड़ाई के साथ नई बनाने, राउमावि नारणावास में रिक्त पड़े शिक्षकों के पदों पर नियुक्ति करने, जल जीवन मिशन के तहत बन रहे उच्च जलाशय (बड़ी टंकी) का कार्य पूरा करवाने व घरों मे लगे नलों मे पानी की सप्लाई करवाने, नया नारणावास स्थित जर्जर पटवार भवन की मरम्मत कराने, नारणावास, नया नारणावास व धवला मे रोडवेज बस आरम्भ करवाने की मांग प्रमुखता से रखी। प्रशासक जशोदा कंवर ने ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की।

इस अवसर पर आरआई ओमप्रकाश, रथ यात्रा प्रभारी आरआई रमेश कुमार, नया नारणावास प्रधानाध्यापक रूप सिंह राठौड़, सहायक विकास अधिकारी ताराराम सुंदेशा, वीडीओ लच्छा राम प्रजापत, वीडीओ उषा खत्री, पटवारी नरेश कुमार, विरेन्द्र यादव, जोरावर सिंह, भजन सिंह, ईश्वर सिंह, एलडीसी प्रेम प्रकाश गर्ग, महावीर गहलोत, मुकेश देवासी, कानाराम, हीर सिंह, मदनसिंह, महेन्द्रसिंह, सुजान सिंह, लालाराम हीरागर, हंसा राम गर्ग, दुदा राम आदि मौजूद रहे।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter