बिना अनुमति के निर्माण कार्यों को करवाया बंद, सामान किया जब्त

बिना अनुमति के निर्माण कार्यों को करवाया बंद, सामान किया जब्त
  • सायला में नगर पालिका की कार्रवाई

सायला. सायला शहर में बिना अनुमति के अवैध रूप से निर्माण कार्य करने पर नगर पालिका मंडल द्वारा रुकवाकर सामान जब्त किया गया।

जानकारी के अनुसास नगर पालिका क्षेत्र में बिना किसी आवेदन के अनुमति के बगैर भूमि मालिकों द्वारा जगह जगह निर्माण कार्य करने की शिकायत मिल रही थी।जिसको लेकर नगर पालिका द्वारा संबंधित भूमि मालिकों को अधिशाषी अधिकारी सुशील राजपुरोहित द्वारा नियमानुसार आवेदन कर एनओसी के लिए निर्देश दिए थे।इसके बावजूद भी बिना अनुमति के अवैध रूप से कार्य किया जा रहा था।जिस पर नगर पालिका ने गंभीरता से लेते हुए टीम का गठन कर मंगलवार को शहर के विभिन्न स्थानों पर चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण कर कार्य को मौके पर ही रुकवाकर सामग्री को जब्त करने की कार्यवाही की। साथ शीघ्र ही आवश्यक दस्तावेज पेश कर अनुमति के लिए आवेदन के लिए निर्देश दिए।

विज्ञापन

सायला में माली समाज के पास व ओटवाला रोड पर निर्माणाधीन व्यवसायिक भवन पर कार्यवाही की गई।इस दौरान कनिष्ठ अभियंता रमेश सुदेशा,जमादार बाबू खान,महेंद्र वैष्णव,कानाराम राणा,सवाई राम,पवन जीनगर,बाबूलाल पुरोहित,गौतम राजपुरोहित, सहित टीम के सदस्य मौजूद थे।

इनका कहना है...

शहर में बिना अनुमति के निर्माण कार्य को रुकवाकर सामग्री को जब्त किया है। संबंधित मालिक को दस्तावेज़ नगरपालिका में पेश कर अनुमति के लिए निर्देशित किया है।

  • सुशील राजपुरोहित, ईओ नगर पालिका सायला