नमो एप पर सरकार के कार्यों को जन जन तक पहुंचाने के निर्देश दिए

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
May 8, 2026 • 6:22 PM  0
राजनीति
NEWS CARD
Logo
नमो एप पर सरकार के कार्यों को जन जन तक पहुंचाने के निर्देश दिए
“नमो एप पर सरकार के कार्यों को जन जन तक पहुंचाने के निर्देश दिए”
Favicon
Read more on ddthindi.com
8 May 2026
https://www.ddthindi.com/jalore-bjp-aatmanirbhar-mandal-workshop-namo-app-guidelines
Copied
नमो एप पर सरकार के कार्यों को जन जन तक पहुंचाने के निर्देश दिए
  • आत्मनिर्भर मंडल की कार्यशाला बैठक आयोजित 

जालोर विधानसभा के भाजपा मंडल उम्मेदाबाद में भाजपा जिला अध्यक्ष जसराज राजपुरोहित के मार्गदर्शन में भाजपा मंडल उम्मेदाबाद की आत्मनिर्भर मंडल की बैठक का आयोजन किया गया । इस बैठक का मुख्य उद्देश्य भाजपा मंडल के सभी दायित्ववान कार्यकर्ताओं को संगठन की गतिविधियों और संगठन संरचना के बारे में जानकारी देना ओर सभी कार्यकर्ताओं को आम जन की सेवा कार्यों में लग कर जनहितैषी केंद्र सरकार और राजस्थान सरकार की योजनाओं से सभी को लाभान्वित करवाना है। मंडल क्षेत्र के भाजपा के वरिष्ठ भाजपाइयों के मार्गदर्शन में भाजपा को मजबूत और संगठित करने की प्रेरणा दी गई। जिला संगठन के प्रतिनिधि के रूप में जिला महामंत्री गजेंद्र सिंह सिसोदिया ने कार्यशाला में भाग लिया । सिसोदिया ने संगठन की गतिविधियों पर प्रकाश डाला ओर उसको जमीन स्तर पर उतार कर संगठन को मजबूती देने पर चर्चा की । आई टी जोधपुर संभाग संयोजक चंद्रकांत सन्देश ने मंडल की आई टी टीम को संगठन की गतिविधियों को सरल एप पर अपलोड करने व नमो एप पर सरकार के कार्यों को जन जन तक पहुंचाने के निर्देश दिए । जालोर विधानसभा के सह संयोजक राव गणपत सिंह बगेड़िया ने सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को संगठन के कार्यों में सजगता ओर जागरूकता से काम करके संगठन को नई दिशा देने पर जोर दिया । कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष उत्तम चंद गर्ग ने की। मंडल अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं को उनसे कार्यों में आने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी ली। 

विज्ञापन

इस अवसर दशरथ सिंह भाटी, प्रशासक आशा कुमारी सरगरा मंडल मंत्री , मंडल उपाध्यक्ष सूजाराम मेघवाल, कल्याण सिंह पडिहार, नैन सिंह राजपुरोहित, छैल सिंह रावणा राजपूत , कैसा राम प्रजापत , भीमाराम सरगरा, तलाराम सरगरा , जामताराम सरगरा, अमरा राम माली मंडल महामंत्री, कुलदीप यति, जबरारम सरगरा , भरत सरगरा मंडल संयोजक मन की बात, भीखाराम मेघवाल, मीठालाल समेत कार्यकर्ता मौजूद रहे।

bolt Latest News

flash_on
टूटी सड़कें, गंदगी और जलभराव समेत कई समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने उम्मेदबाद पंचायत के आगे दिया धरना
NEW
flash_on
विभिन्न समस्याओं को लेकर आशापूर्णा कॉलोनीवासियों ने मुख्य सचेतक को सौंपा ज्ञापन
flash_on
सांसद चौधरी ने लोकसभा में नियम 377 के अधीन आदर्श सोसायटी का उठाया मामला
flash_on
लोकतंत्र को खत्म करने का प्रयास कर रही केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार - डॉ संजीव राजपुरोहित
flash_on
सायला में पाराशर ने सुनाया दर्द, बोले-कांग्रेस विचारधारा के कर्मचारियों को सरकार चुन-चुनकर जिले से बाहर भेज रही, आगामी चुनावों में भाजपा को सबक सिखाएं 
flash_on
जिला प्रभारी यादव ने आहोर में बैठक कर कहा - हम सभी को जमीनी स्तर पर जाकर आमजन से संवाद करना पड़ेगा, तभी जीत मिलेगी

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter