ग्राम रथ अभियान सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की प्रत्येक नागरिक तक पहुंच बनाने का प्रभावी माध्यम-प्रभारी मंत्री

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
May 8, 2026 • 5:31 PM  0
जालोर
NEWS CARD
Logo
ग्राम रथ अभियान सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की प्रत्येक नागरिक तक पहुंच बनाने का प्रभावी माध्यम-प्रभारी मंत्री
“ग्राम रथ अभियान सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की प्रत्येक नागरिक तक पहुंच बनाने का प्रभावी माध्यम-प्रभारी मंत्री”
Favicon
Read more on ddthindi.com
8 May 2026
https://www.ddthindi.com/jalore-gram-rath-abhiyan-beneficiary-schemes-bali-chaupal
Copied
ग्राम रथ अभियान सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की प्रत्येक नागरिक तक पहुंच बनाने का प्रभावी माध्यम-प्रभारी मंत्री
  • प्रभारी मंत्री ने बाली में संध्या चौपाल कर ग्रामीणों की सुनी परिवेदनाएँ, समाधान के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

जालोर. जिले के प्रभारी मंत्री के.के.विश्नोई ने गुरूवार को सायंकाल भीनमाल विधानसभा की बाली ग्राम पंचायत में संध्या चौपाल कर ग्रामीणों के परिवेदनाएँ सुनी तथा उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। 

संध्या चौपाल में प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन व मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है। इसी क्रम में ग्राम रथ अभियान सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की प्रत्येक नागरिक तक पहुंच बनाने का प्रभावी माध्यम है। सभी नागरिक इन रथों से जानकारी प्राप्त कर राज्य व केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं और परिवेश के अन्य लोगों को भी जागरूक करें।

उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी अपेक्षाएं और सुझाव जानकर कहा कि विकसित राजस्थान के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि नीति निर्माण में आमजन की भागीदारी लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है तथा सरकार जनता की भावनाओं एवं आवश्यकताओं के अनुरूप कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा, स्वास्थय, पेयजल, सड़क, सामाजिक सुरक्षा, रोजगार एवं कृषि क्षेत्र में लगातार विकास कार्य कर रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार एवं जनसुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाया जा रहा है। 

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ग्राम रथ अभियान के माध्यम से सरकार सीधे गांव स्तर तक पहुंचकर योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करा रही है, जिससे आमजन में जागरूकता बढ़ी है और लोगों को योजनाओं का लाभ लेने में सुविधा मिल रही है। उन्होंने लोगों से सुझाव पेटिका के माध्यम से अपने सुझाव देने का आह्वान करते हुए कहा कि जनता के सुझाव सरकार की नीतियों को और अधिक जनहितकारी एवं प्रभावी बनाने में सहायक सिद्ध होंगे। प्रभारी मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि अंतिम छोर के व्यक्ति तक योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित होकर गांव, गरीब, किसान, युवा एवं महिलाओं का सशक्तिकरण हो।

उन्होंने चौपाल के दौरान ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए संवेदनशील है और प्रशासन को जवाबदेह बनाते हुए प्रत्येक व्यक्ति को राहत पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र में चल रही विकास योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और आमजन को योजनाओं का अधिकतम लाभ सुनिश्चित किया जाए।

इस अवसर पर जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे, जसराज राजपुरोहित, बागोड़ा उपखण्ड अधिकारी लाखाराम, तहसीलदार रामलाल, विकास अधिकारी अंकित जीनगर, दानाराम चौधरी, महेन्द्र मेघवाल, हिंगलादान चारण, सांवलाराम देवासी, परबतसिंह, प्रवीण दवे, गंगदाराम, प्रशासक मूलसिंह सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी व बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। बाली में आयोजित संध्या चौपाल से पूर्व प्रभारी मंत्री के.के.विश्नोई ने चितलवाना में ग्राम रथ अभियान के तहत आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। 

रथ देखने पहुँचे ग्रामीण, दिखा उत्साह

शुक्रवार को आसाणा, चौराऊ, वालेरा, गुन्दाऊ, सेड़िया, सरनाऊ, नोरवा, बांकली, धाणा, भोरड़ा, गोमी, मोरसीम, नया मोरसीम, राउता व चैनपुरा में ग्राम रथों से राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। एलईडी स्क्रीन के माध्यम से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के संदेश प्रसारित कर जनता और सरकार के बीच सीधा संवाद स्थापित किया जा रहा है। योजनाओं को रोचक बनाने के लिए लोक कलाकारों द्वारा शाम के समय गांवों में ‘संध्या चौपाल’ में कला जत्था के माध्यम से योजनाओं को गीतों और नाटकों के जरिए प्रभावी ढंग से समझाया गया। ग्राम रथ को देखने के लिए ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा।  

13 विभागों की योजनाओं की मिल रही जानकारी

ग्राम रथों के माध्यम से कृषि, उद्यानिकी, कृषि विपणन, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य पालन, सहकारिता, जल संसाधन, उद्योग, ऊर्जा, राजस्व, पंचायती राज, ग्रामीण विकास विभाग की सहभागिता से कृषकों एवं पशुपालकों सहित ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter