चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को जालोर जिले के 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी वाहन चालकों का कैम्प लगाकर नेत्र परीक्षण करने के दिए निर्देश

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Mar 27, 2026 • 6:21 PM  0
स्वास्थ्य
NEWS CARD
Logo
चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को जालोर जिले के 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी वाहन चालकों का कैम्प लगाकर नेत्र परीक्षण करने के दिए निर्देश
“चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को जालोर जिले के 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी वाहन चालकों का कैम्प लगाकर नेत्र परीक्षण करने के दिए निर्देश”
Favicon
Read more on ddthindi.com
27 Mar 2026
https://www.ddthindi.com/jalore-road-safety-meeting-eye-checkup-drivers-45-plus
Copied
चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को जालोर जिले के 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी वाहन चालकों का कैम्प लगाकर नेत्र परीक्षण करने के दिए निर्देश
  • जिले में यातायात एवं सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत और प्रभावी बनाने के निर्देश
  • जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न

जालोर. ज़िला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में ज़िला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने कहा कि जिले में यातायात एवं सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत और प्रभावी बनाने के लिए कार्य करें। उन्होंने राज्य सरकार के निर्देशानुसार ज़िले में संचालित सड़क सुरक्षा अभियान को प्रभावशाली ढंग से क्रियान्वित करने हेतु परिवहन, पुलिस और सार्वजनिक निर्माण विभाग को संयुक्त रूप से टीम का गठन करते हुए कार्य करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित करवाने के साथ ही दुर्घटनाओं में जनहानि को रोकने के लिए सभी संबंधित विभाग मिलकर कार्य करें।

विज्ञापन

जिला कलक्टर ने परिवहन और पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वे ओवरलोडिंग एवं अनाधिकृत वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही करने के साथ ही वाहनों के फिटनेस संबंधी उल्लंघन के मामलों में उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़क पर दौड़ते लोडिंग वाहनों जैसे हैवी डम्पर, ट्रक, ट्रैक्टर इत्यादि के पीछे रेडियम निर्मित रिफ्लेक्टर टेप इत्यादि लगवाने की बात कही ।

उन्होंने चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को ज़िलें के 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी वाहन चालकों का कैम्प लगाकर नेत्र परीक्षण करने तथा राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों पर एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट सिस्टम से सुसज्जित एंबुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 

bolt Latest News

flash_on
मानवता की मिसाल: हाई रिस्क प्रेग्नेंसी मरीज के लिए एएनएम ने किया रक्तदान, बचाई गर्भवती महिला की जान
NEW
flash_on
विश्व स्तनपान सप्ताह का हुआ शुभारंभ, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बढ़ावा देने का दिया संदेश
flash_on
सायला सीएचसी में टीकाकरण व प्रसूताओं के रिकॉर्ड मेंटेन नहीं तथा एक्सरे सुविधा बंद होने पर एडीएम ने लगाई फटकार
flash_on
एमसीएचएन दिवस पर 465 गर्भवती महिलाओं की जांच एवं 1040 बच्चों का हुआ टीकाकरण
flash_on
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में गर्भवती महिलाओं की हुई विशेष स्वास्थ्य जांच
flash_on
जसवंतपुरा में टीकाकरण पर क्षमता निर्माण कार्यशाला आयोजित, हर बच्चे को जीवनरक्षक टीका लगाने का लिया सामूहिक संकल्प

जिला कलक्टर ने सड़क सुरक्षा की दृष्टि से राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों पर संचालित अवैध ढाबों व बेतरतीब पार्किंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने एनएचएआई अधिकारियों को अमृतसर-जामनगर भारतमाला परियोजना पर डिवाइडर पर रेलिंग/सुरक्षा जाल, व्हीकल लेन साइन बोर्ड, स्पीड लिमिट संकेतक की सुनिश्चितता के निर्देश दिए ।

उन्होंने नगर परिषद के अधिकारियों को शहर की सड़कों पर अवरोधों के रूप में आने वाले निराश्रित पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर छोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परिवहन, पुलिस और सार्वजनिक निर्माण विभाग संयुक्त रूप से मिलकर समय-समय पर यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित करवाने के लिए जागरूकता अभियान चलाएं एवं संबंधित विभागों के कार्मिकों की कार्यशाला आयोजित कर प्रशिक्षण दिलवाएं।

विज्ञापन

इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्रसिंह इंदौलिया, जिला परिवहन अधिकारी जालोर ओमप्रकाश चौधरी, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता आर.के. सिंघाडिया, सार्वजनिक निर्माण विभाग जालोर के अधिशासी अभियंता शंकरलाल सुथार, भीनमाल के अधिशासी अभियंता ओमप्रकाश सुथार, सांचौर के अधिशासी अभियंता प्रदीप पंवार, सहायक अभियंता प्रकाश देवासी, आरएसएचए के तकनीकी मैनेजर अमित सुथार सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter