नीति आयोग द्वारा नियुक्त केन्द्रीय प्रभारी अधिकारी अरविन्द रावत ने सीएचसी भाद्राजून का निरीक्षण कर देखी व्यवस्थाएँ

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
May 12, 2026 • 6:10 PM  0
स्वास्थ्य
NEWS CARD
Logo
नीति आयोग द्वारा नियुक्त केन्द्रीय प्रभारी अधिकारी अरविन्द रावत ने सीएचसी भाद्राजून का निरीक्षण कर देखी व्यवस्थाएँ
“नीति आयोग द्वारा नियुक्त केन्द्रीय प्रभारी अधिकारी अरविन्द रावत ने सीएचसी भाद्राजून का निरीक्षण कर देखी व्यवस्थाएँ”
Favicon
Read more on ddthindi.com
12 May 2026
https://www.ddthindi.com/niti-aayog-central-officer-arvind-rawat-inspected-chc-bhadrajun
Copied
नीति आयोग द्वारा नियुक्त केन्द्रीय प्रभारी अधिकारी अरविन्द रावत ने सीएचसी भाद्राजून का निरीक्षण कर देखी व्यवस्थाएँ
  • हीटवेव व तापघात से बचाव के लिए आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

जालोर . आशान्वित ब्लॉक कार्यक्रम के तहत नीति आयोग द्वारा आशान्वित ब्लॉक आहोर के लिए नियुक्त केन्द्रीय प्रभारी अधिकारी खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग भारत सरकार के निदेशक अरविन्द रावत ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र भाद्राजून का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाएँ देखी। 

विज्ञापन

केन्द्रीय प्रभारी अधिकारी अरविन्द रावत ने सीएचसी में व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कार्मिकों की उपस्थिति रजिस्टरों की जाँच करने के साथ ही रजिस्ट्रेशन काउन्टर, मेडिकल वार्ड एवं अस्पताल का निरीक्षण कर बीसीएमओ को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने चिकित्सालय में सफाई व्यवस्था को दुरूस्त करने व मरीजों को बेहतर स्वास्थय सेवाएँ मुहैया करवाने के निर्देश दिए।  

लू-तापघात व मौसमी बीमारियों के लिए आवश्यक इंतजाम के दिए निर्देश

सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र आहोर का निरीक्षण कर मरीजों से बातचीत कर व्यवस्थाओं के बारे में फीडबैक लिया। उन्होंने लू-तापघात व मौसमी बीमारियों के लिए आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करते हुए मरीजांे का सुविधापूर्ण माहौल मंे उपचार करने के निर्देश दिए।  उन्होंने कार्मिकों को निर्धारित समय पर उपस्थित होने, दवाईयों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए उनके रख-रखाव को लेकर चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिए।  

bolt Latest News

flash_on
मानवता की मिसाल: हाई रिस्क प्रेग्नेंसी मरीज के लिए एएनएम ने किया रक्तदान, बचाई गर्भवती महिला की जान
NEW
flash_on
विश्व स्तनपान सप्ताह का हुआ शुभारंभ, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बढ़ावा देने का दिया संदेश
flash_on
सायला सीएचसी में टीकाकरण व प्रसूताओं के रिकॉर्ड मेंटेन नहीं तथा एक्सरे सुविधा बंद होने पर एडीएम ने लगाई फटकार
flash_on
एमसीएचएन दिवस पर 465 गर्भवती महिलाओं की जांच एवं 1040 बच्चों का हुआ टीकाकरण
flash_on
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में गर्भवती महिलाओं की हुई विशेष स्वास्थ्य जांच
flash_on
जसवंतपुरा में टीकाकरण पर क्षमता निर्माण कार्यशाला आयोजित, हर बच्चे को जीवनरक्षक टीका लगाने का लिया सामूहिक संकल्प

विज्ञापन

केन्द्रीय प्रभारी अधिकारी ने लू-तापघात के रोगियों के लिए बनाये गये डेडिकेटेड वार्डों का निरीक्षण कर कूलर, एसी व शुद्ध पेयजल की व्यवस्था, रोगी के उपचार के लिए आपातकालीन किट में बर्फ, ओरआरएस, ड्रिपसेट, फ्लूड एवं आवश्यक दवाईयों की उपलब्धता का अवलोकन किया। उन्होंने चिकित्सकों व कार्मिकों को हीट वेव व लू से प्रभावित मरीजों को अविलम्ब उपचार मुहैया करवाने के निर्देश दिए हैं।

मरीजों से वार्ता कर लिया व्यवस्थाओं का लिया फीडबैक

उन्होंने भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से बातचीत कर अस्पताल में मिल रही सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का फीडबैक लेते हुए सुविधापूर्ण माहौल में उपचार मुहैया करवाने के लिए चिकित्साधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान आहोर उपखण्ड अधिकारी रोहित चौहान, बीसीएमओ डॉ. शैलेन्द्र सिंह सहित विभागीय अधिकारी-कार्मिक उपस्थित रहे।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter