धानसा, सेरणा, मोदरान के ग्रामवासियों ने पंचायत समिति रामसीन में जोड़ने को लेकर जताई आपत्ति , भीनमाल में यथावत रखने की रखी माँग

DDT Team
DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor
May 5, 2025 • 6:26 PM  0
र
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
धानसा, सेरणा, मोदरान के ग्रामवासियों ने पंचायत समिति रामसीन में जोड़ने को लेकर जताई आपत्ति , भीनमाल में यथावत रखने की रखी माँग
“धानसा, सेरणा, मोदरान के ग्रामवासियों ने पंचायत समिति रामसीन में जोड़ने को लेकर जताई आपत्ति , भीनमाल में यथावत रखने की रखी माँग”
Favicon
Read more on ddthindi.com
5 May 2025
https://www.ddthindi.com/panchayat-restructuring-jalore-opposition
Copied
धानसा, सेरणा, मोदरान के ग्रामवासियों ने पंचायत समिति रामसीन में जोड़ने को लेकर जताई आपत्ति , भीनमाल में यथावत रखने की रखी माँग

जालोर. राजस्थान सरकार द्वारा पंचायत समितियों के पुनर्गठन के दौरान धानसा , सेरणा , मोदरान को भीनमाल से हटाकर पंचायत समिति रामसीन में जोड़ा जाना प्रस्तावित किया है और इस सम्बन्ध में जिला कलेक्टर कार्यालय द्वारा आपत्तियाँ मांगी गई थी। इसी संदर्भ में धानसा, सेरणा और मोदरान के ग्रामवासियों के प्रतिनिधिमण्डल ने सेरणा सरपंच जयदीपसिंह राठौड़ के नेतृत्व में उपखण्ड अधिकारी कार्यालय जसवंतपुरा में उपस्थित होकर आपत्ति दर्ज करवाई एवं मांग की, कि पंचायत समितियों के पुनर्गठन की प्रक्रिया के दौरान धानसा, सेरणा, मोदरान इन तीन ग्राम पंचायतों को प्रस्तावित पंचायत समिति रामसीन में नहीं जोड़ा जावें एवं पंचायत समिति भीनमाल में यथावत रखा जावें। साथ ही तहसीलों के परिसीमन के दौरान इन तीन ग्राम पंचायतों की तहसील और उपखण्ड मुख्यालय भी भीनमाल किया जावें।

विक्रमसिंह राठौड़ धानसा ने बताया कि नई पंचायत समितियाँ बनाने के पीछे सरकार का मूल उद्देश्य सत्ता का विकेन्द्रीकरण एवं कार्यालयों के कार्यों में आम जनता को सुविधा उपलब्ध करवाना होता है जबकि यहाँ तो उल्टा आम जनता को परेशानी में डालने का कार्य किया जा रहा है जो कि अनुचित है एवं तर्कसंगत नहीं कहा जा सकता है।

विज्ञापन

अशोकसिंह जैतावत सेरणा ने बताया कि पूर्व में ये तीनों ग्राम पंचायतें जसवंतपुरा में थी, आम जनता के द्वारा ज्ञापन, धरना-प्रदर्शन, आमरण अनशन व लम्बे संघर्ष के बाद इन्हें पंचायत समिति भीनमाल में जोड़ा गया था, अब इनके साथ कोई छेड़छाड़ नही की जावें।

bolt Latest News

flash_on
ला नीना का असर और अक्टूबर की गर्मी: जानें इस बार कैसी रहेगी राजस्थान में सर्दियों की रंगत
NEW
flash_on
ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूसडे कार्यक्रम के तहत न्यायिक अधिकारियों ने विद्यार्थियों को बताए कानूनी अधिकार
flash_on
पांच दिवसीय प्राकृतिक खेती प्रशिक्षण प्रारंभ, टिकाऊ एवं कम लागत वाली कृषि पद्धतियां अपनाने के लिए किसानों को करेंगे प्रेरित
flash_on
जालोर जिले के आहोर, भीनमाल एवं सांचौर नगर निकायों में होगा डोर-टू-डोर सर्वे एवं भौतिक सत्यापन
flash_on
सहकारी समितियों के व्यवस्थापकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
flash_on
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को किया गया स्मरण

तीनों गाँवों के समस्त ग्रामवासियों ने एक स्वर में मांग करने हुए कहा कि हम धानसा, सेरणा, मोदरान इन तीन ग्राम पंचायतों के ग्रामीणजन, प्रबुद्धजन, जनप्रतिनिधिगण एक स्वर में यह मांग करते हैं कि पंचायत समितियों के पुनर्गठन की प्रक्रिया के दौरान धानसा, सेरणा, मोदरान इन तीन ग्राम पंचायतों को प्रस्तावित पंचायत समिति रामसीन में नही जोड़ा जावें एवं पंचायत समिति भीनमाल में यथावत रखा जावें। इस मौके पर सेरणा सरपंच जयदीपसिंह राठौड़ , सोशियल एक्टिविस्ट विक्रमसिंह राठौड़ धानसा , भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अशोकसिंह जैतावत सेरणा , सोसाइटी अध्यक्ष चैनसिंह धानसा , पूर्व उप सरपंच मांगीलाल सैन धानसा, नारायणसिंह मोदरान , मंगलाराम परमार , प्रवीणकुमार सैन, छगनाराम सेरणा , उत्तमकुमार मोदरान , भूपेन्द्र चौधरी , योगेन्द्र भट्ट , शौकत खान सहित कई लोग मौजूद थे।

DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter