समाज के दबे कुचले तबकों तक विद्या भारती संस्थान शिक्षा पहुँचा रहा - योगी आदित्यनाथ

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Mar 15, 2026 • 6:58 PM  0
सामाजिक गतिविधि
NEWS CARD
Logo
समाज के दबे कुचले तबकों तक विद्या भारती संस्थान शिक्षा पहुँचा रहा - योगी आदित्यनाथ
“समाज के दबे कुचले तबकों तक विद्या भारती संस्थान शिक्षा पहुँचा रहा - योगी आदित्यनाथ”
Favicon
Read more on ddthindi.com
15 Mar 2026
https://www.ddthindi.com/yogi-adityanath-sire-mandir-jalore-vidya-bharati-education-statement
Copied
समाज के दबे कुचले तबकों तक विद्या भारती संस्थान शिक्षा पहुँचा रहा - योगी आदित्यनाथ
  • जालोर के सिरे मंदिर में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम प्रारम्भ

जालोर . उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को जालोर नगर स्तिथ सिरे मंदिर में आयोजित होने वाले दो दिवसीय धार्मिक आयोजन में भाग लेने के लिए पहुँचे।  गोरखपुर के पीठाधीश्वर एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिरे मंदिर रोड स्थित श्री शांतिनाथ बालिका आदर्श विद्या मंदिर स्कूल के विद्यालय भवन का अवलोकन किया तथा विद्यालय परिसर में अशोक वृक्ष का पौधारोपण किया। 

विज्ञापन

विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत राष्ट्र वीर-वीरंगनाओं की भूमि हैं तथा देश की अखंडता, एकता को बनाएं रखने हेतु इन वीर-वीरंगनाओं ने अपने जीवन का बलिदान दिया हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्र देश के प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2047 तक विकसित भारत के परिकल्पना को साकार करने हेतु निरंतर प्रगतिरत हैं। 

उन्होंने कहा कि जालोर योगी जलन्धरनाथजी की धरा है। मैं पीर शान्तिनाथ की धरा को कोटि-कोटि नमन करता हूँ। सांस्कृतिक संगठन के संरक्षण को लेकर शैक्षणिक संस्थान विद्या भारती संचालन कर रहा है। समाज के दबे कुचले तबको तक विद्या भारती संस्थान शिक्षा पहुँचा रहा है। राष्ट्रवादी शिक्षा व संस्कार से योग्य नागरिक का निर्माण होता है। 

विज्ञापन

केन्द्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत ने कहा कि जालोर की धरती जौहर व्रत की साक्षी रही है। वीर वीरमदेव ने अलाउद्दीन खिलजी के प्रलोभनों को ठुकराकर उसके प्रयासों को विफल करते हुए धर्म एवं संस्कृति व राष्ट्रीयता के लिए युद्ध को अंगीकार किया था। अलवर विधायक योगी बालकनाथ ने पीर शान्तिनाथ की पुण्य धरा को नमन करते हुए कहा कि पीर शांतिनाथ का आशीर्वाद सौभाग्यशाली लोगों को ही मिलता है।

इस अवसर पर राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग, सांसद लुम्बाराम चैधरी, अलवर विधायक योगी बालकनाथ, आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित, जसराज राजपुरोहित, महंत प्रेमनाथ, महंत आनन्दनाथ, महंत रेवतीनाथ, महंत शेरनाथ, श्याम सुन्दर, जगदीश, गणपतसिंह बगेड़िया, प्रधानाचार्य मंजु परमार, नीतिश ठाकुर सहित गणमान्य नागरिक एवं स्कूली विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अजय गुप्ता ने किया। 

विज्ञापन

विद्यालय परिसर से पैदल मार्ग द्वारा रवाना होने के उपरांत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सिरे मंदिर तलहटी पहुँचे जहाँ उन्होंने ब्रह्मलीन पीर शांतिनाथ महाराज की प्रतिमा के समक्ष अपनी आस्था प्रकट की तथा सीढ़ियाँ चढ़कर सिरे मंदिर धाम पहुँचे जहाँ उन्होंने देवी-देवताओं व पीर शांतिनाथ महाराज की समाधि के दर्शन कर पीर गंगानाथ महाराज से भेंट की तथा देश में खुशहाली व शांति की कामना की। 

रविवार को यह रहेगा कार्यक्रम

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 16 मार्च को प्रातः 6.30 बजे से श्री रत्नेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना कर महायज्ञ की पूर्णाहुति देंगे। इसके बाद सिरे मंदिर धाम स्थित कन्यागिरी प्रागंण में प्रातरू 10 बजे विशाल धर्म सभा को सम्बोधित करेंगे। धर्म सभा के समापन के बाद प्रातः 11.50 बजे पुनः हैलीपेड पहुंचेगे। जहाँ से हैलीकाप्टर से जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचेगे तथा वहा से उत्तर प्रदेश के लिए प्रस्थान करेंगे।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter