गणपतसिंह मांडोली प्रकरण में महिला समेत तीन गिरफ्तार, मुख्य आरोपी गजेन्द्रसिंह ने ही नार्को की सहमति के लिए मांगे थे 2 करोड़ रुपए

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Mar 17, 2026 • 6:50 PM  0
अपराध
NEWS CARD
Logo
गणपतसिंह मांडोली प्रकरण में महिला समेत तीन गिरफ्तार, मुख्य आरोपी गजेन्द्रसिंह ने ही नार्को की सहमति के लिए मांगे थे 2 करोड़ रुपए
“गणपतसिंह मांडोली प्रकरण में महिला समेत तीन गिरफ्तार, मुख्य आरोपी गजेन्द्रसिंह ने ही नार्को की सहमति के लिए मांगे थे 2 करोड़ रुपए”
Favicon
Read more on ddthindi.com
17 Mar 2026
https://www.ddthindi.com/ganpat-singh-mandoli-case-three-arrested-narco-demand-2-crore
Copied
गणपतसिंह मांडोली प्रकरण में महिला समेत तीन गिरफ्तार, मुख्य आरोपी गजेन्द्रसिंह ने ही नार्को की सहमति के लिए मांगे थे 2 करोड़ रुपए
  • आईपीएस काम्बले ने जिन्हें संदिग्ध माना, उन्हीं को किया गिरफ्तार, बुजुर्ग मां का अनशन समाप्त

जालोर. जिले के बहुत चर्चित गणपतसिंह राजपूत मौत प्रकरण के मामले में पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए मंगलवार 17 मार्च को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें एक महिला भी शामिल है, ये तीनों आरोपी मृतक गणपत सिंह के मांडोली गांव के ही निवासी है।

विज्ञापन

आपको बता दें कि करीब 18 महीने पहले गणपत सिंह की मांडोली में संदिग्ध मौत हुई थी, इस मामले में उनके परिवार की ओर से तीन बार धरना प्रदर्शन किया गया। इन दिनों 27 फरवरी से गणपतसिंह की 80 वर्षीय मां हवाकंवर व पत्नी भारती कंवर 18 दिन से भूख हड़ताल पर थी।

bolt Latest News

flash_on
उथमण टोल पर ट्रक चालकों से अवैध वसूली करने वालों के विरुद्ध एसीबी की कार्यवाही
NEW
flash_on
ग्लूकोज ड्रिप की आड़ में की जा रही थी अवैध शराब की तस्करी, सांचौर पुलिस ने 550 कार्टन अंग्रेजी शराब से भरा ट्रक जब्त किया
flash_on
मोदरा डबल मर्डर केस : राजस्थान हाईकोर्ट ने हत्या मामले में फांसी की सजा को आजीवन कारावास में बदला
flash_on
एसीबी जालोर द्वारा 12 वर्ष पुराने नगर परिषद सिरोही से संबंधित प्रकरण में 10 आरोपियों के विरुद्ध चालान पेश किया
flash_on
निष्पक्ष जांच कर दोषियों को पकड़ने की सहमति के बाद शव का हुआ पोस्टमार्टम
flash_on
अभय राजपुरोहित हत्याकांड में न्याय की मांग तेज, विप्र फाउंडेशन सायला ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन

इस अवधि में पुलिस ने विशेष टीम के जरिए जांच की, लेकिन ठोस साक्ष्य के अभाव में गिरफ्तारी नहीं हो पाई। अंत में एक विशेष साक्ष्य के तहत पुलिस ने मांडोली के गजेंद्रसिंह पुत्र सुरेंद्रसिंह राजपूत, वागाराम पुत्र कानाराम भील व लच्छू पत्नी सवाराम चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। जिन्हें भीनमाल न्यायालय ने चार दिन के रिमांड पर सौंपा है। इस मामले में पूर्व जांच अधिकारी असीपीएस गोपीनाथ शरण काम्बले ने इन आरोपियों को संदिग्ध मानते हुए ट्रेस कर लिया था, लेकिन ठोस साक्ष्य के लिए नार्को की आवश्यकता महसूस की गई, लेकिन मुख्य आरोपी गजेन्द्रसिंह ने नार्को की सहमति देने से पहले पुलिस के सामने दो करोड़ रुपए की डिमांड रख दी। जिस कारण मामला रुक गया। उसके बाद पुलिस अन्य विकल्प के जरिये ठोस साक्ष्य की तलाश कर रही थी, जिसका क्लू मिलते ही गिरफ्तार कर लिया। अन्य की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। 

ज्यूस पिलाकर अनशन तुड़वाया

आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद रानीवाड़ा विधायक नारायण सिंह देवल, राम सिंह चारणीम, रविंद्र सिंह बालावत, दीप सिंह धनानी, भंवरसिंह समेत समाजबंधुओं मौजूदगी में 80 वर्षीय बुजुर्ग मां हवा कंवर व गणपतसिंह की पत्नी भारती कंवर को जूस पिलाकर भूख हड़ताल समाप्त करवाई गई। गणपत सिंह की मां ने इस संघर्ष में साथ देने वाले सभी जनों का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि पुलिस ठोस साक्ष्य जुटाएं और न्यायालय में मजबूत पैरवी कर आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाएं। वहीं मृतक गणपत सिंह के भाई अभय सिंह व कल्याण सिंह ने कहा कि हमें न्याय की जरूरत थी पुलिस ने आरोपी पकड़े है और हमारी कोई मांग नहीं है।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter