यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 15 को सिरे मंदिर जालोर आएंगे 

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Mar 14, 2026 • 6:31 PM  0
जालोर
NEWS CARD
Logo
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 15 को सिरे मंदिर जालोर आएंगे 
“यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 15 को सिरे मंदिर जालोर आएंगे ”
Favicon
Read more on ddthindi.com
14 Mar 2026
https://www.ddthindi.com/yogi-adityanath-sire-mandir-jalore-two-day-religious-event
Copied
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 15 को सिरे मंदिर जालोर आएंगे 
  • सिरे मंदिर में दो दिवसीय धार्मिक आयोजन में रहेंगे उपस्थित 
  • सिरे मंदिर में रत्नेश्वर महादेव मंदिर की 375 वीं वर्षगांठ पर महायज्ञ का आयोजन 

जालोर। गोरखपुर के पीठाधीश्वर एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को  सिरे मंदिर धाम, जालोर आएंगे और सोमवार को रत्नेश्वर महादेव मंदिर की 375 वीं वर्षगांठ पर भेरुनाथ अखाड़े के महंत पीरजी गंगानाथ महाराज के पावन सानिध्य में महायज्ञ में आहुति देने के बाद धर्म सभा को सम्बोधित करेंगे।

विज्ञापन

आयोजन समिति के व्यवस्थापक पारसमल परमार ने बताया कि पीरजी महंत गंगानाथ महाराज और योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में सिरे मंदिर धाम पर प्राचीन आराध्य धाम रतनेश्वर महादेव मंदिर की 375 वीं वर्षगाठ दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित होगा। इस दो दिवसीय कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शिरकत करेगे। उनकी दो दिवसीय धार्मिक यात्रा को लेकर बैठक में कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारी प्रदान की गई। दो दिवसीय कार्यक्रम को लेकर सिरे मंदिर धाम पर तैयारियों जोरो पर जारी है। वही योगी आदित्यनाथ महाराज के सिरे मंदिर धाम पर आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं द्वारा व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर योगी प्रेमनाथ महाराज, योगी आनंदनाथ महाराज, योगी रेवती नाथ महाराज, योगी ईश्वरनाथ महाराज, योगी सांईनाथ महाराज, योगी शेरनाथ महाराज, योगी गोपालनाथ महाराज के सानिध्य में तैयारियां की जा रही है।

 यह है दो दिवसीय धार्मिक आयोजन

15 मार्च को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज चितोडगढ से दोपहर 1.55 बजे हैलीकॉप्टर से रवाना होकर सिरे मंदिर रोड स्थित शांतिनाथ आदर्श विधा मंदिर स्कूल ग्राउंड में दोपहर 2.45 बजे पहुंचेकर विद्यालय भवन का अवलोकन करेंगे। वहां से पैदल मार्ग द्वारा दोपहर 4 बजे रवाना होकर सिरे धाम के लिए रवाना होगे। वही सिरे मंदिर तलहटी पर योगी आदित्यनाथ महाराज ब्रह्मलीन पीर शांतिनाथ महाराज की प्रतिमा के समक्ष अपनी आस्था प्रकट कर सिरे मंदिर धाम की ओर प्रस्थान करेगे। वही तलहटी पर भक्तो द्वारा योगी आदित्यनाथ महाराज का स्वागत किया जायेगा।

विज्ञापन

इसके बाद सिरे मंदिर धाम पर पहुंचकर वहा देवी देवताओं व पीर शांतिनाथजी महाराज की समाधि के दर्शन कर पीर गंगानाथ महाराज से भेंट कर देश में ख़ुशहाली व शांति की कामना करेगे। योगी आदित्यनाथ महाराज रात्रि को सिरे मंदिर धाम पर ही विश्राम करेगे। वही 16 मार्च को प्रातः 6.30 बजे से श्री रत्नेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना कर महायज्ञ की पूर्णाहुति देगे। इसके बाद सिरे मंदिर धाम स्थित कन्यागिरी प्रागंण में प्रात: 10 बजे विशाल धर्म सभा को सम्बोधित करेगे। धर्म सभा के समापन के बाद प्रातः 11.50 बजे पुनः हैलीपेड पहुंचेगे। जहा से हैलीकाप्टर से जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचेगे तथा वहा से उत्तर प्रदेश के लिए प्रस्थान करेगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की सिरे मंदिर धाम धार्मिक यात्रा को लेकर सुरक्षा व्यवस्थाओं को पुख्ता इंतजाम किया गया है।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter