ऊनड़ी में नशा व दहेज विरोधी संस्थाओं का सम्मेलन, राजपूत समाजबन्धुओं ने शिक्षा को बढ़ावा देने का किया आव्हान

ऊनड़ी में नशा व दहेज विरोधी संस्थाओं का सम्मेलन, राजपूत समाजबन्धुओं ने शिक्षा को बढ़ावा देने का किया आव्हान

जालोर. जिले के ऊनड़ी गांव में राजपूत सर्वोत्तम सहयोग संस्था तथा दहेज विरोधी क्षत्रिय संघ भारत के संयुक्त तत्वावधान में 23 व 24 मई को दो दिवसीय भव्य सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में राजपूत युवक - युवती परिचय, कार्यकर्ता सम्मेलन व सम्मान समारोह हुआ। साथ ही राजपूत मातृशक्ति द्वारा तलवारबाजी प्रदर्शन किया गया। वहीं राजपूत समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में राजपूत समाजबंधु महिला पुरुषों ने भाग लिया।

विज्ञापन

कार्यक्रम में पोकरण विधायक प्रतापपुरी ने धर्म की रक्षा के लिए क्षत्रिय के गुण बताए। साथ ही समाज में नशा व दहेज जैसी कुरीति के प्रति जागरूकता लाने की बात कही। भीनमाल विधायक डॉ समरजीतसिंह ने कहा कि राजपूत अपने संस्कारों के कारण जिंदा है, उन्होंने कहा कि राजपूत सबको साथ लेकर चलता है। हमें दहेज व नशा जैसी कुरीतियों को बंद करने की जरूरत है, उन्होंने मातृशक्ति का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि माताओं की शक्ति के कारण ही राजपूत आज सम्मान के साथ जीवन जी रहा है। रानीवाड़ा के पूर्व विधायक नारायणसिंह देवल ने कहा कि समाज में शिक्षा की बेहद आवश्यकता है, शिक्षा में साथ-साथ व्यापार, उत्तम खेती के जरिए भी समाज को आगे बढ़ाया जा सकता है।

वहीं भाजपा नेता मंगलसिंह सिराणा ने भी समाज में एकता पर बल दिया। कांग्रेस नेता करणसिंह उचियारड़ा ने समाज में संगठित होकर एक पर रहने व एक दूसरे का सहयोगी बनने का आह्वान किया। इस दौरान मोहनसिंह चितलवाना, दीपसिंह धनानी, लालसिंह धानपुर, दलीपसिंह मांडाणी समेत बड़ी संख्या में राजपूत समाज के समाज बंधु उपस्थित रहे।