जालोर में रामनवमी पर निकली भव्य शोभायात्रा, बच्चों की शिव-अघोरी व इमानुएल स्कूल की झांकी रही आकर्षण का केन्द्र 

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Mar 26, 2026 • 7:14 PM  0
सामाजिक गतिविधि
NEWS CARD
Logo
जालोर में रामनवमी पर निकली भव्य शोभायात्रा, बच्चों की शिव-अघोरी व इमानुएल स्कूल की झांकी रही आकर्षण का केन्द्र 
“जालोर में रामनवमी पर निकली भव्य शोभायात्रा, बच्चों की शिव-अघोरी व इमानुएल स्कूल की झांकी रही आकर्षण का केन्द्र ”
Favicon
Read more on ddthindi.com
26 Mar 2026
https://www.ddthindi.com/ram-navami-shobhayatra-jalore-shiv-aghori-jhanki-attraction
Copied
जालोर में रामनवमी पर निकली भव्य शोभायात्रा, बच्चों की शिव-अघोरी व इमानुएल स्कूल की झांकी रही आकर्षण का केन्द्र 

जालोर. विश्व हिन्दू परिषद से प्रेरित सनातन महोत्सव समिति द्वारा गुरुवार प्रातः रामनवमी की भव्य शोभायात्रा शहर के भारत माता चौक से प्रारम्भ होकर मुख्य मार्ग से निकली।

विज्ञापन

विश्व हिन्दू परिषद के दिनेश जीनगर ने बताया कि सनातन महोत्सव समिति संयोजक अम्बालाल व्यास के नेतृत्व में शोभायात्रा गुरुवार प्रातः रामनवमी की भव्य शोभायात्रा निकली, जो शहर के भारत माता चौक से भगवान श्रीराम की तस्वीर पर भैरूनाथ अखाड़े के ईश्वरनाथ महाराज, हनुमानजी मंदिर के पवनपुरी महाराज, धूणिया मठ के सोमपुरी महाराज, हल्देश्वर मठ के महाराज, मुन्ना महाराज द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ प्रारम्भ होकर हरिदेव जोशी सर्किल, पंचायत समिति, भक्त प्रहलाद चौक, बड़ी पोल, घांचियों की पिलानी, सुभाष मार्केट, माणक चौक, सदर बाजार, गणेश चौक, गांधी चौक, पूरा मोहल्ला, सूरज पोल, कालका कॉलोनी, जागनाथ महादेव मंदिर, राजेन्द्र नगर से हॉस्पिटल चौराया होते हुये पुनः तिलक द्वार स्थित रामदेवजी मंदिर पहुंची जहां भगवान श्रीराम की महाआरती व प्रसादी वितरण के साथ शोभायात्रा का समापन हुआ। 

विज्ञापन

शोभायात्रा में ऊंट, घोड़े, नौबत, बैंड, डीजे, रथ पर सवार साधु संत, ट्रैक्टर पर स्कूली बच्चों द्वारा विभिन्न भगवान बनी झांकियां सहित बजरंग दल का अखाड़ा प्रदर्शन, शहर के पुरा मोहल्ला के महाकालेश्वर एण्ड पार्टी की शिव अघोरी झांकी व सबसे विशिष्ट दर्शन में इमानुअल स्कूल के निदेशक बलवंत सारण के नेतृत्व की झांकी रही, जिसमें बच्चियों द्वारा प्रस्तुत राम गीतों पर शानदार नृत्य पेश कर सभी का मंत्रमुग्ध कर दिया। शोभायात्रा को लेकर शहरवासियों में उत्साह का माहौल रहा जो डीजे पर नाचते गाते चलकर शोभायात्रा को शोभायमान कर रहे थे। शोभायात्रा का शहर में जगह-जगह व्यापारियों, सामाजिक संगठनों, समाजों सहित विभिन्न संस्थाओं द्वारा पुष्प वर्षा, जलपान व अल्पाहार की व्यवस्था की गई।

दस वर्ष से चौदह वर्ष के बच्चे बने शिव अघोरी

सनातन महोत्सव समिति के सचिव तरुण त्रिवेदी ने बताया कि उनके व मोहल्लेवासियों के नेतृत्व में तैयार की गई, शहर के पूरा मोहल्ला की महाकालेश्वर एण्ड पार्टी की झांकी विशेष ध्यानाकर्षण का केन्द्र रही। पार्टी के नन्हे बालक जिनकी उम्र मात्र 10 से 14 वर्ष की है उन्हें ट्रेनिंग देकर तैयार किया गया, ये पिछले 2 वर्षों से यह कार्यक्रम कर रहे है। उनके करतब देखकर हर कोई दंग रह गया जिसमें शिव के साथ अघोरी की झांकी, भस्मासुर आरती, अपस्मार नामक राक्षस का अपने पांवों से दबाकर उसका वध व अघोरी नृत्य प्रमुख थे।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter