आरटीई के बकाया पैसे दिलाने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

आरटीई के बकाया पैसे दिलाने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

जालोर. राजस्थान में प्राइवेट स्कूलों के सबसे बड़े संगठन स्कूल शिक्षा परिवार द्वारा जिलाध्यक्ष विक्रमसिंह राठौड़ धानसा के नेतृत्व में जिला कलेक्टर जालोर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर आरटीई पुनर्भरण राशि का भुगतान शीघ्र करने सहित अन्य माँगों का निस्तारण करने की माँग की।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आरटीई के तहत अध्ययनरत विद्याार्थियों की पुनर्भरण राशि का भुगतान पिछले लम्बे समय से बकाया होने के कारण विद्यालयों के संचालन में भारी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है, अतः सत्र 2025-26 की दोनों किश्तों सहित पिछले सत्रों की बकाया आरटीई पुनर्भरण राशि का भुगतान जल्दी से जल्दी करवाने का कष्ट करावें। इसी प्रकार जालोर जिले में बिना मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं की उच्च स्तरीय जाँच करवाकर आरटीई एक्ट के तहत कठोर कार्यवाही की जावें। ज्ञापन में बताया कि जिले में डमी एडमिशन का कारोबार खूब चल रहा है जो कि न्यायोचित नहीं है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक के निर्देशों का खुला उल्लंघन हो रहा है। इसके लिए उच्च स्तरीय जाँच समिति बनाकर डमी एडमिशन देने वाली संस्थाओं एवं डमी एडमिशन लेने वाली संस्थाओं की मान्यता समाप्ति की कार्यवाही की जाएं। इस दौरान विक्रमसिंह राठौड़ धानसा , ललित शर्मा भीनमाल, हरिश पटेल पावली , जयन्तिलाल प्रजापत आहोर , मगनलाल जसवंतपुरा , छैलगिरी गोस्वामी रानीवाड़ा , बलवंत सारण , जबराराम बागोड़ा , जितेन्द्र सिंह भागली, नारायण सिंह तूरा , राहुलसिंह आहोर , विष्णु दत्त व्यास , कार्तिक दवे सहित जिलेभर के सैकड़ों गैर सरकारी विद्यालयों के संस्था-प्रधान मौजूद थे ।