आपेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मना सोमनाथ स्वाभिमान पर्व, प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सीधा प्रसारण

DDT Team
DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor
May 11, 2026 • 6:23 PM  0
ज
जालोर
NEWS CARD
Logo
आपेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मना सोमनाथ स्वाभिमान पर्व, प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सीधा प्रसारण
“आपेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मना सोमनाथ स्वाभिमान पर्व, प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सीधा प्रसारण”
Favicon
Read more on ddthindi.com
11 May 2026
https://www.ddthindi.com/somnath-swabhiman-parv-celebrated-at-apeshwar-mahadev-temple-jalore
Copied
आपेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मना सोमनाथ स्वाभिमान पर्व, प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सीधा प्रसारण

जालोर. जिला प्रशासन और देवस्थान विभाग के तत्वावधान में भगवान सोमनाथ मंदिर पर प्रथम विदेशी आक्रमण के 1000 वर्ष तथा मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सोमवार को जालोर जिले के रामसीन स्थित आपेश्वर महादेव मंदिर में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पूरी आस्था और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान सोमनाथ मंदिर में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्य कार्यक्रम का प्रसारण किया गया। 

विज्ञापन

आपेश्वर महादेव मंदिर में अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों द्वारा शिवालय में विद्वान पंडितों के सानिध्य में विधि-विधान से विशेष पूजा-अर्चना करने के साथ ही भगवान शिव का जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक कर राष्ट्र की सुख-समृद्धि की कामना की गई। आयोजन में अतिरिक्त जिला कलक्टर भीनमाल दौलतराम चौधरी, जसवंतपुरा उपखण्ड अधिकारी प्रीति चक, तहसीलदार नीरज कुमारी, देवस्थान विभाग के श्रीकान्त पुरोहित, आपेश्वर महादेव मंदिर मैनिजिंग ट्रस्ट के गंगासिंह, प्रशासक चन्द्रवीर सिंह, छगन घांची, गोपाल सिंह परमार, रमेश रावल, ग्राम विकास अधिकारी ओमप्रकाश, पटवारी केवाराम देवासी, व्यवस्थापक अर्जुनसिंह, नाथू सिंह, उगमसिंह इत्यादि ने शिरकत की।

bolt Latest News

flash_on
दीपावली पर्व पर शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा दल की कार्रवाई
NEW
flash_on
किसानों के लिए मिलने वाली सब्सिडी वाली खाद का गैर-कृषि कार्यों में उपयोग करने पर होगी कठोर कानूनी कार्रवाई, दोषी अधिकारियों की भी तय होगी व्यक्तिगत जवाबदेही
flash_on
मिलेट्स फूड को प्रोत्साहित करने हेतु जागरूकता गतिविधियों का हुआ आयोजन
flash_on
विकसित भारत युवा संवाद में सांसद लुम्बाराम चौधरी ने युवाओं से किया संवाद
flash_on
मिशन लाइफ के तहत पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण के प्रति जागरूक किया
flash_on
राजकीय संस्थानों में मनाया गया स्विच ऑफ ऑवर डे, ऊर्जा संरक्षण का दिया सन्देश

विज्ञापन

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर भीनमाल दौलतराम चौधरी ने बताया कि सोमनाथ मंदिर भारतीय आस्था, संघर्ष, आत्मगौरव एवं सांस्कृतिक पुनर्जागरण का प्रतीक है। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारत की अस्मिता एवं सांस्कृतिक चेतना का उत्सव है। उन्होंने सोमनाथ मंदिर के इतिहास, उसके पुनर्निर्माण एवं भारतीय संस्कृति में उसके गौरवपूर्ण महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, अधिकारी-कर्मचारी, सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।

DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter