पूर्व मंत्री व एससी भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष निहालचंद मेघवाल बोले - कांग्रेस देशद्रोही पार्टी, मेरा तो खून भी उसका विरोधी

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Jul 3, 2026 • 7:21 PM  0
र
राजनीति
NEWS CARD
Logo
पूर्व मंत्री व एससी भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष निहालचंद मेघवाल बोले - कांग्रेस देशद्रोही पार्टी, मेरा तो खून भी उसका विरोधी
“पूर्व मंत्री व एससी भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष निहालचंद मेघवाल बोले - कांग्रेस देशद्रोही पार्टी, मेरा तो खून भी उसका विरोधी”
Favicon
Read more on ddthindi.com
3 Jul 2026
https://www.ddthindi.com/bjp-sc-morcha-district-conference-held-in-jalore-nihalchand-meghwal-targets-congress
Copied
पूर्व मंत्री व एससी भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष निहालचंद मेघवाल बोले - कांग्रेस देशद्रोही पार्टी, मेरा तो खून भी उसका विरोधी
  • जोगेश्वर गर्ग ने कहा जालोर कांग्रेस में एससी का कोई नेता नहीं बचा
  • जिला मुख्यालय पर एससी मोर्चा का जिला स्तरीय सम्मेलन

जालोर. भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का जिला सम्मेलन शुक्रवार को शहर के वीआईपी होटल में आयोजित हुआ। इस दौरान एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष निहालचंद मेघवाल का कार्यकर्ताओं ने माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री व एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष निहालचंद मेघवाल ने कहा कि अनुसूचित जाति का कोई घोर विरोधी है तो वो कांग्रेस पार्टी है। मेरा तो खून भी उसका विरोधी है।

विज्ञापन

bolt Latest News

flash_on
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्दसिंह डोटासरा का जन्मदिवस कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक मनाया
NEW
flash_on
जालोर में कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर किया विरोध प्रदर्शन
flash_on
ईडब्ल्यूएस आरक्षण में पांच एकड़ जमीन की शर्त रखी है जो व्यवहारिक नहीं है क्योंकि गुड़गांव की जमीन की तुलना जालोर की जमीन से करेंगे तो काफी फर्क है - रविंद्रसिंह भाटी
flash_on
कुर्सी एक, दावे अनेक
flash_on
जालोर समेत पूरे जोधपुर संभाग में विशेष गिरदावरी और चारा डिपो खोलने पर चर्चा 
flash_on
नगर परिषद के नवनिर्वाचित सभापति, उपसभापति, पार्षद एवं पार्षद प्रत्याशियों का कांग्रेस ने किया सम्मान

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने डॉ भीमराव अंबेडकर का किस तरह विरोध किया था कि भारत की संसद में उनका चित्र तक नहीं लगाया था। अम्बेडकर को सम्मान दिलाने का काम अटल बिहारी वाजपेयी ने किया था। मेघवाल ने कहा कि भाजपा के सहयोग में हमें दिन रात मेहनत करनी है, मैं जन्म से ही कांग्रेस का विरोधी रहा हूँ और मेरा तो खून ही कांग्रेस के खिलाफ था। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी और उनका लाभ लेने तथा आम गरीब तक योजना पहुँचे इसके लिए प्रयास करने का सुझाव दिया।

जालोर कांग्रेस में एससी का कोई नेता नहीं बचा

जोगेश्वर गर्ग ने कहा कि एक समय था जब अनुसूचित जाति के मोहल्ले में कोई नहीं जाता था क्योंकि कांग्रेस सोचती थी कि हमारा वोट बैंक है और भाजपा कि यह हमें वोट देते नहीं है। गर्ग ने कहा कि भाजपा की सरकारों ने एससी को महत्व देना शुरू किया और कांग्रेस अपनी सरकार में चार मंत्री बनाती थी लेकिन अटल बिहारी वाजपेयी के समय सात और नरेंद्र मोदी की सरकार में यह आंकड़ा 12 तक पहुँचा। कांग्रेस ने एससी और एसटी के साथ छलावा किया। दिया कुछ नहीं, भ्रम फैलाया कि आरक्षण हमने दिया, लेकिन कांग्रेस ने आरक्षण नहीं दिया। बाबा साहब कांग्रेसी नहीं थे। डॉ भीमराव अंबेडकर को अपमानित करने में कांग्रेस ने कोई कसर नहीं छोड़ी, और भाजपा ने अम्बेडकर को सम्मानित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। गर्ग ने कहा कि जालोर कांग्रेस में एससी का नेता बचा ही नहीं है, एक नेता थे रामलाल मेघवाल, जिन्हें हम लेकर आ गए थे, बाकी दो नेता पारसाराम मेघवाल व गिरधारीराम का पहले ही निधन हो गया था, अब जालोर कांग्रेस में एससी का कोई नेता नहीं बचा है, कुछ छोटे-मोटे कार्यकर्ता बचे है, उन्हें भी हम भाजपा में ले आएंगे, तब जाकर सौ फीसदी एससी भाजपा के साथ होने का हमारा संकल्प पूरा होगा।

एससी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री मुकेश गर्ग ने कहा कि इस वर्ग को लंबे समय तक ठगने का काम कांग्रेस ने किया। कांग्रेस ने गरीबी मिटाने की बात कही लेकिन हमें लगता है कि कांग्रेस ने गरीबी नहीं इस वर्ग को ही मिटाने का काम किया। डबल इंजन सरकार की योजनाओं को नीचे तक ले जाना है। कांग्रेस और भाजपा में क्या फर्क है यह बताए। 

सांसद लुम्बाराम चौधरी ने कहा कि डॉ आंबेडकर ने जो संविधान बनाया उसे लागू करने में काफी समय लग गया था। निचले स्तर पर पंचायत चुनाव तक पूर्व मुख्यमंत्री भैरूसिंह शेखावत ने एससी और एसटी तक लागू किया। पूर्व की सरकारों ने केवल गुमराह करने का ही काम किया था। देश की आजादी के बाद भी केवल एससी एसटी के लोगों के वोट का इस्तेमाल किया। वर्तमान में सरकार की कई योजनाएं चलाई जा रही है जिसे आम गरीब तक पहुचाया जाए। पशुओ के लिए भी योजना शुरू है जिसे किसान उसका लाभ ले।

आहोर विधायक छगनसिंह ने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर ने कहा था कि शिक्षा वो शेरनी का दूध है जो जितना ज्यादा पीएगा उतना बड़ा होगा। शिक्षा प्राप्त करने के लिए स्कूल खोली। भेरूसिंह के समय से लेकर वसुंधरा राजे ने प्रदेश में स्कूल खोलने का काम किया, हर गांव ढाणी तक स्कूल खुली इसलिए आज हर बच्चा शिक्षा ले रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता बनकर घर घर जाए और योजनाओं को आमजन तक पहुचाए। 

एससी मोर्चा जालोर के जिलाध्यक्ष एडवोकेट बाबूलाल मेघवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि 2014 से पहले जो सरकार रही उन्होंने कभी बाबा साहब अंबेडकर का सम्मान नहीं किया। नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के साथ सामाजिक समरसता दिवस मनाने का काम शुरू किया। इतना ही नहीं देश के लिए कई योजनाएं शुरू की जो बाबा साहेब अंबेडकर के नाम से शुरू की। मेघवाल ने कहा कि आज कई लोग एससी समाज के है जो भाजपा से जुड़ना चाहते हैं। हमारा प्रयास रहेगा कि जिले में एससी मोर्चा के लिए काम करूँ।

इससे पूर्व एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष निहालचंद के मंच पर पहुँचने पर एससी मोर्चा, भाजपा मंडल व पदाधिकारियों द्वारा माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष जसराज पुरोहित ने भी संबोधित किया। इस दौरान आहोर विधायक छगनसिंह, एससी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश सिंदल, ओबाराम, नगर अध्यक्ष भाजपा रवि सोलंकी,एससीमोर्चा के प्रदेश महामंत्री मुकेश गर्ग, भूपेंद्र देवासी, भाजपा मंडल अध्यक्ष उत्तम गर्ग, गणपतसिंह बगेड़िया, जितेंद्र सरगरा, मोहनलाल चिवड़ा, रमेश मेघवाल, सुरेश सिंदल, आशा सरगरा, ईदा राम गर्ग, ठाकराराम समेत बड़ी संख्या में एससी मोर्चा व भाजपा के पदाधिकारि व कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन बंशीलाल सुथार ने किया।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Popular Posts

1
जालोर : जिला परिषद के 43 वार्डों और 14 पंचायत समितियों की हुई लॉटरी, जानिए, कौनसी सीट हुई आरक्षित
2
जालोर में बहुमत से सात कदम दूर भाजपा ने सभापति पद के लिए जयसिंह को दिया मौका, कांग्रेस में आपसी कलह आई सामने, बंशीलाल बने उम्मीदवार
3
जालोर नगरपरिषद चुनाव : भाजपा ने पूर्व सभापति व उप सभापति के टिकट काटे, कांग्रेस ने पिछली बार हारे हुए 8 प्रत्याशियों को फिर से मौका दिया, 
4
मोदी लहर में पिटी कांग्रेस को बारह साल बाद जालोर जिला मुख्यालय पर किसी इकाई में मिला पद, यही एकता आगामी चुनाव में बन सकती है जड़ी बूटी
5
राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में 'शून्य' साबित हो रही सवाई माधोपुर की टीमें, छात्र-छात्राओं की दोनों टीमें एक भी गोल नहीं कर सकी

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter