देबावास में किसान गोष्ठी एवं प्राकृतिक खेती कार्यशाला का  आयोजन

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Jun 21, 2026 • 5:25 PM  0
जालोर
NEWS CARD
Logo
देबावास में किसान गोष्ठी एवं प्राकृतिक खेती कार्यशाला का  आयोजन
“देबावास में किसान गोष्ठी एवं प्राकृतिक खेती कार्यशाला का  आयोजन”
Favicon
Read more on ddthindi.com
21 Jun 2026
https://www.ddthindi.com/farmer-seminar-and-natural-farming-workshop-organized-in-debawas-jalore
Copied
देबावास में किसान गोष्ठी एवं प्राकृतिक खेती कार्यशाला का  आयोजन

जालोर। ग्राम पंचायत भवन देबावास में आत्मा योजनांतर्गत एक दिवसीय खरीफ पूर्व किसान गोष्ठी एवं प्राकृतिक खेती कार्यशाला का आयोजन किया गया।

विज्ञापन

कृषि पर्यवेक्षक नरेंद्र कुमार द्वारा कार्यशाला में प्राकृतिक खेती के विभिन्न घटक यथा जीवामृत, बीजामृत, घन जीवामृत, नीमास्त्र, अग्नास्त्र, दसपर्णी अर्क आदि तैयार  कर उपयोग करने के बारे में बताया गया।  कृषि पर्यवेक्षक पवन कुमार द्वारा मृदा नमूना संग्रहण एव मृदा स्वास्थ्य कार्ड की सिफारिश अनुसार उर्वरक उपयोग की जानकारी दी गई।  कृषि पर्यवेक्षक विकास द्वारा विभागीय अनुदान योजनाओं की राजकिसान पोर्टल पर आवेदन प्रक्रिया एवं देय अनुदान की जानकारी दी गई। कृषि अधिकारी (फसल) डाॅ. अमित आहूजा ने खरीफ फसलों की बुवाई के लिए भूमि की तैयारी, उन्नत बीज की किस्मों, उर्वरक प्रबंधन, सिंचाई, कीट, व्याधि एवं खरपतवार प्रबंधन तथा समसामयिक कृषि क्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही साथ विभाग द्वारा वर्तमान में किये जा रहे बीज वितरण की जानकारी देकर विभागीय योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने का आग्रह किया। 

विज्ञापन

सहायक निदेशक कृषि सुभाष चन्द्र ने कृषकों को राजकिसान साथी पोर्टल एवं राजकिसान सुविधा एप के बारे में बताया। उन्होने कृषकों को बताया कि आनलाइन आवेेदन करने के पश्चात जब तक विभाग द्वारा स्वीकृति जारी नहीं हो जाती कोई भी कार्य प्रारंभ नहीं करें। आवेदन की अधतन स्थिति की जानकारी के लिए राजकिसान सुविधा एप पर आवेेदन  की स्थिति की जांच करते रहें और अपने कृषि पर्यवेक्षक से भी जानकारी प्राप्त कर सकते है। फार्मर आईडी के माध्यम से उर्वरक वितरण व्यवस्था के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देकर सभी कृषकों से फार्मर आईडी बनवाने का आग्रह किया गया। सहायक निदेशक कृषि सुभाष चन्द्र ने सभी कृषकों से आग्रह किया कि बीज, उर्वरक और कीटनाशक हमेशा अनुज्ञाधारी विक्रेता से ही क्रय करें। अगर क्षेत्र में बिना अनुज्ञापत्र कोई भी कृषि आदान विक्रय करे तो तत्काल विभाग को सुचित करें। नशा मुक्त समाज और नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देकर नशा नहीं करने और न ही किसी और को करने देने की जानकारी दी गई। सहकारिता विभाग द्वारा विभागीय योजनाओं, फसली ऋण, फसल बीमा, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, केवाईसी अपडेट की जानकारी दी।  

इस अवसर पर कृषि पर्यवेक्षक नरेंद्र कुमार भाटी, पवन कुमार, विकास, ग्राम सेवा सहकारी समिति के व्यवस्थापक कुंदन सिंह बालावत, बाबुसिंह देबावास, मौकाराम, सुरेश कुमार, हितेश कुमार समेत क्षैत्र के कृषक एवं महिला किसान मौजूद रहे। कृषकों की फसल एवं अनुदान संबंधित समस्याओ का समाधान किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री बीज स्वावलंबन योजनान्तर्गत बीज वितरण हेतु कृषकों का पंजीकरण भी किया गया।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter