आईएफडब्ल्यूजे पत्रकार संगठन जसवंतपुरा ब्लॉक अध्यक्ष बने जितेन्द्र कुमार अग्रवाल

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Jun 21, 2026 • 8:24 PM  0
जालोर
NEWS CARD
Logo
आईएफडब्ल्यूजे पत्रकार संगठन जसवंतपुरा ब्लॉक अध्यक्ष बने जितेन्द्र कुमार अग्रवाल
“आईएफडब्ल्यूजे पत्रकार संगठन जसवंतपुरा ब्लॉक अध्यक्ष बने जितेन्द्र कुमार अग्रवाल”
Favicon
Read more on ddthindi.com
21 Jun 2026
https://www.ddthindi.com/ifwj-jaswantpura-block-president-appointed-jitendra-kumar-agrawal
Copied
आईएफडब्ल्यूजे पत्रकार संगठन जसवंतपुरा ब्लॉक अध्यक्ष बने जितेन्द्र कुमार अग्रवाल
  • संगठन के जिलाध्यक्ष बालावत का किया स्वागत

जसवंतपुरा। इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (IFWJ) राजस्थान के जालोर जिले के जसवन्तपुरा ब्लॉक स्तरीय बैठक रविवार को उपखंड कार्यालय के समीप आडूपुरा हनुमानजी मंदिर प्रांगण में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष दिलीपसिंह बालावत का साफा पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। बैठक के दौरान समाज सेवी मोडाराम प्रजापत का भी साफा पहनाकर स्वागत सत्कार किया गया।

विज्ञापन

कार्यक्रम के जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह ने संगठन की नीतियों, उद्देश्यों एवं पत्रकार हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से जानकारी दी। साथ ही पत्रकार एकता को मजबूत करने, संगठन के विस्तार तथा पत्रकारों के अधिकारों और सुरक्षा को लेकर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में संगठन के प्रदेशाध्यक्ष उपेंद्र सिंह राठौड़ के आदेशानुसार जिलाध्यक्ष दिलीपसिंह बालावत ने सर्वसम्मति से जितेन्द्र कुमार अग्रवाल को इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (IFWJ) राजस्थान की जसवंतपुरा ब्लॉक इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनकी नियुक्ति पर उपस्थित पत्रकारों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन

इस अवसर पर डूंगर सिंह राठौड़, ईश्वर सैन, अनिल राठी, महेन्द्र प्रजापत, भूपेन्द्र माली, दिलीप सोलंकी, विशाल अग्रवाल, राजू सिंह राव, विक्रम राजपुरोहित, पिंटू सिंह राव, हितेश गोस्वामी, विष्णु प्रजापत, नागजीराम एवं सुरेन्द्र सिंह सहित अनेक पत्रकार मौजूद रहे। बैठक में सभी सदस्यों ने संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करने तथा पत्रकारों के अधिकार, सुरक्षा, सम्मान एवं कल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का संकल्प लिया। इसके साथ ही संगठन की कार्यकारिणी के विस्तार को लेकर भी चर्चा की गई।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter