2024 के लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी के सामने होंगे राहुल गांधी, कमलनाथ ने किया बड़ा दावा, सिंधिया को बताया गद्दार 

देश में 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी 2024 के लोकसभा चुनाव में विपक्ष का चेहरा ही नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार भी होंगे।

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Dec 31, 2022 • 10:23 AM  0
राजनीति
NEWS CARD
Logo
2024 के लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी के सामने होंगे राहुल गांधी, कमलनाथ ने किया बड़ा दावा, सिंधिया को बताया गद्दार 
“2024 के लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी के सामने होंगे राहुल गांधी, कमलनाथ ने किया बड़ा दावा, सिंधिया को बताया गद्दार ”
Favicon
Read more on ddthindi.com
31 Dec 2022
https://www.ddthindi.com/indiarahul-gandhi-opposition-prime-minister-face-in-2024-polls-kamal-nath-said
Copied
2024 के लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी के सामने होंगे राहुल गांधी, कमलनाथ ने किया बड़ा दावा, सिंधिया को बताया गद्दार 

देश में 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी 2024 के लोकसभा चुनाव में विपक्ष का चेहरा ही नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार भी होंगे। एक न्यूज़ एजेंसी को दिए इंटरव्यू में कमलनाथ ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक जा रही भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व करने के लिए राहुल गांधी की तारीफ की है। इंटरव्यू में कमलनाथ ने कहा कि दुनिया के इतिहास में किसी ने भी इतनी लंबी पदयात्रा नहीं की है। कांग्रेस नेता ने कहा कि गांधी परिवार के अलावा किसी अन्य परिवार ने देश के लिए इतनी कुर्बानियां नहीं दी हैं। उन्होंने कहा कि 'राहुल गांधी सत्ता के लिए राजनीति नहीं करते हैं, बल्कि देश की जनता के लिए करते हैं जो किसी को भी सत्ता में बैठाती है।

सिंधिया को बताया गद्दार

मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि संगठन को धोखा देने के बाद पार्टी में 'गद्दारों' के लिए कोई जगह नहीं है। यह पूछे जाने पर कि क्या भविष्य में ज्योतिरादित्य सिंधिया की पार्टी में वापसी की कोई संभावना है? इस पर कमलनाथ ने कहा कि मैं किसी व्यक्ति पर टिप्पणी नहीं करूंगा, लेकिन जिन 'गद्दारों' ने पार्टी को धोखा दिया। इसके कार्यकर्ताओं का विश्वास तोड़ा, उनके लिए संगठन में जगह नहीं है।
कमलनाथ ने कहा कि भाजपा किसी भी मुख्यमंत्री को बदल सकती है, लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा, क्योंकि लोगों ने मध्यप्रदेश में कांग्रेस को चुनने का मन बना लिया है। उन्होंने यह भी कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में संगठन में बदलाव की पहल की जाएगी। मध्य प्रदेश में अगले साल के अंत में चुनाव होने हैं और कांग्रेस राज्य में भाजपा से सत्ता हासिल करने की कोशिश कर रही है।

सरकार बनने पर MP में OPS लागू करने का वादा

मध्य प्रदेश सहित देश के अलग-अलग राज्यों में कर्मचारियों द्वारा पुरानी पेंशन योजना को लागू करने को लेकर किए जा रहे आंदोलनों को लेकर भी कमलनाथ ने बड़ी बात कही। कमलनाथ ने कहा मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने के बाद जल्द ही राज्य में पुरानी पेंशन योजना लागू की जाएगी।

bolt Latest News

flash_on
विभिन्न समस्याओं को लेकर आशापूर्णा कॉलोनीवासियों ने मुख्य सचेतक को सौंपा ज्ञापन
NEW
flash_on
सांसद चौधरी ने लोकसभा में नियम 377 के अधीन आदर्श सोसायटी का उठाया मामला
flash_on
लोकतंत्र को खत्म करने का प्रयास कर रही केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार - डॉ संजीव राजपुरोहित
flash_on
सायला में पाराशर ने सुनाया दर्द, बोले-कांग्रेस विचारधारा के कर्मचारियों को सरकार चुन-चुनकर जिले से बाहर भेज रही, आगामी चुनावों में भाजपा को सबक सिखाएं 
flash_on
जिला प्रभारी यादव ने आहोर में बैठक कर कहा - हम सभी को जमीनी स्तर पर जाकर आमजन से संवाद करना पड़ेगा, तभी जीत मिलेगी
flash_on
चुनावों को कांग्रेस प्रभारी लेंगे संगठनात्मक बैठक

यह भी पढ़े:- हावड़ा स्टेशन पर हाईवोल्टेज ड्रामा : जय श्रीराम के नारे लगे तो भड़कीं ममता, PM के कार्यक्रम में मंच पर बैठने से किया इनकार, रेल मंत्री और राज्यपाल ने मनाया

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter