नारणावास में वीडियो कॉन्फ्रेंस से जनसुनवाई: मौके पर निस्तारण, बाकी समस्याएं राजस्थान सम्पर्क पर दर्ज

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
May 7, 2026 • 6:01 PM  0
जालोर
NEWS CARD
Logo
नारणावास में वीडियो कॉन्फ्रेंस से जनसुनवाई: मौके पर निस्तारण, बाकी समस्याएं राजस्थान सम्पर्क पर दर्ज
“नारणावास में वीडियो कॉन्फ्रेंस से जनसुनवाई: मौके पर निस्तारण, बाकी समस्याएं राजस्थान सम्पर्क पर दर्ज”
Favicon
Read more on ddthindi.com
7 May 2026
https://www.ddthindi.com/naranvas-video-conference-jansunwai-road-and-water-demand-jalore
Copied
नारणावास में वीडियो कॉन्फ्रेंस से जनसुनवाई: मौके पर निस्तारण, बाकी समस्याएं राजस्थान सम्पर्क पर दर्ज
  • नया नारणावास से बागरा तक अधूरे डामर रोड को पूरा करने की मांग पर तहसीलदार को दिया ज्ञापन*

जालोर. ग्राम पंचायत नारणावास में मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई में विभिन्न विभागों से प्राप्त जन समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष समस्याओं को राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा। जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों ने नया नारणावास से बागरा तक अधूरे डामर रोड को पूर्ण कराने की मांग को लेकर तहसीलदार को आवेदन सौंपा, जिस पर तहसीलदार रणवीर सिंह ने मौके पर जाकर समस्या समाधान का भरोसा दिलाया।  

ग्रामीणों ने जनसुनवाई में प्रमुख रूप से ये मांगें रखीं 

नया नारणावास से पांचेटिया की ढाणी तक 3.5 किमी ग्रेवल मार्ग पर डामरीकरण, जल जीवन मिशन के तहत अधूरी पड़ी टंकी का कार्य पूर्ण करवाना, नारणावास में जलदाय विभाग का कर्मचारी लगाने , नारणावास से जागनाथ महादेव मंदिर तक 5 किमी जर्जर सड़क का नवीनीकरण करवाने, नारणावास पंचायत क्षेत्र में नया बांध बनवाना की ग्रामीणों ने मांग की।

विज्ञापन

इस अवसर पर तहसीलदार रणवीर सिंह, सहायक विकास अधिकारी ताराम सुंदेशा, सहायक विकास अधिकारी नेमाराम सुथार, सरपंच जशोदा कंवर, आरआई ओमप्रकाश, सूचना प्रोग्रामर दिनेश कुमार, सहायक अभियंता जितेन्द्र श्रीमाली, नया नारणावास प्रधानाध्यापक रूप सिंह राठौड़, कनिष्ठ अभियंता फिरोज अख्तर, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अनिल शर्मा, उप सरपंच मनोहर सिंह, धवला, ग्राम विकास अधिकारी लच्छा राम प्रजापत, कनिष्ठ सहायक प्रेम प्रकाश गर्ग, लाइनमैन महेश कुमार, पटवारी नरेश कुमार, व्याख्याता राजेन्द्र सिंह, कृषि पर्यवेक्षक विशाल कुमावत, पशुधन सहायक विकास स्वामी, मिनी सहकारी बैंक के व्यवस्थापक मफतलाल, रामप्रसाद मीणा, पम्प चालक आबिद खां, कुईयाराम देवासी, हीर सिंह, शंकर सिंह, जेठू सिंह, राण सिंह, जबर सिंह, जेठा राम सरगरा, वार्ड पंच सुरेश गर्ग, श्रवण कुमार मेघवाल, भजन सिंह, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अंतर कंवर, फूलन, आशा मंजु देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter