पूनकखुर्द में नवनिर्मित आशापुरा माताजी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
May 2, 2026 • 5:46 PM  0
सामाजिक गतिविधि
NEWS CARD
Logo
पूनकखुर्द में नवनिर्मित आशापुरा माताजी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव
“पूनकखुर्द में नवनिर्मित आशापुरा माताजी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव”
Favicon
Read more on ddthindi.com
2 May 2026
https://www.ddthindi.com/poonakhurd-ashapura-mata-temple-pran-pratishtha-mahotsav
Copied
पूनकखुर्द में नवनिर्मित आशापुरा माताजी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव

जालोर. जिले के ग्राम पूनकखुर्द में नवनिर्मित आशापुरा माताजी मंदिर में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव अत्यंत श्रद्धा, उत्साह और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। यज्ञ की पूर्णाहुति के साथ मंदिर में विधि विधानपूर्वक माता की प्रतिमा स्थापित की गई , मंदिर के मुख्य शिखर पर कलश, ध्वजा और दंड स्थापित किया गया जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुए अनुष्ठान प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धांलुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। वैदिक मन्त्रोंच्चार और विद्वान् पंडितों के सानिध्य में सभी धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए यज्ञ की पूर्णाहुति के समय समाजबंधुओ ने आहुतियां देकर परिवार व क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की।

विज्ञापन

कार्यक्रम के अंत में नितिराजसिंह देवड़ा मोहब्बत नगर, पूरणसिंह देवड़ा चूली, नरपतगिरि महाराज मंडवारिया मठ, तीर्थ गिरि महाराज, गोविन्दगिरी महाराज भूतेश्वर मठ एवं चौधरा माता के उपासक नवाराम देवासी देलदरी के गणमान्य अतिथियों एवं साधु सन्तों के साथ ही इस कार्यक्रम को सफल बनाने वाले समाजबंधुओ का साफा एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। गौरतलब है कि प्राण प्रतिष्ठा के एक दिन पूर्व पूरे गांव में भव्य कलश यात्रा निकाली गई और रात्रि को आयोजित भजन संध्या में राजस्थानी भजन कलाकार हुनर मालवीय व नेतल रावल ने अपने मधुर भजनों से माहौल को भक्तिमय बना दिया और पूरी रात्रि भक्ति की सरिता बहती रही। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर को रंग बिरंगी रौशनी और फूलो से भव्य रूप से सजाया गया। आयोजन को सफल बनाने में समस्त देवड़ा परिवार पूनकखुर्द का विशेष योगदान रहा l

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter