खुशबू की मौत के मामले में न्याय की मांग को लेकर सरगरा समाज का प्रदर्शन

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
May 27, 2025 • 7:42 PM  0
जालोर
NEWS CARD
Logo
खुशबू की मौत के मामले में न्याय की मांग को लेकर सरगरा समाज का प्रदर्शन
“खुशबू की मौत के मामले में न्याय की मांग को लेकर सरगरा समाज का प्रदर्शन”
Favicon
Read more on ddthindi.com
27 May 2025
https://www.ddthindi.com/sargar-community-protests-for-khushbu-death-justice-jalore-hospital-case
Copied
खुशबू की मौत के मामले में न्याय की मांग को लेकर सरगरा समाज का प्रदर्शन
  • मातृ एवं शिशु अस्पताल में प्रसूता की मौत का मामला

जालोर. जिला मुख्यालय के मातृ एवं शिशु अस्पताल में पिछले दिनों एक प्रसूता की उपचार के बाद मौत के मामले में न्याय की मांग एवं दोषी पर कार्रवाई को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर के मुख्य गेट पर मंगलवार को सरगरा समाज ने प्रदर्शन किया।

इसके बाद जिला कलेक्टर को अपनी मांगों को लेकर प्रतिनिधि मंडल ने ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि 17 मई को खुशबू पत्नी जितेंद्र कुमार चांदूर को परिजन जिला मुख्यालय के मातृ एवं शिशु अस्पताल लेकर आए, जहां डॉक्टर कमला भारती ने खुशबू का उपचार शुरू किया। परिजनों के अनुसार डॉ भारती ने हाइट कम होने के कारण ऑपरेशन की बात कही, जिसके बाद बेहोशी का इंजेक्शन लगाया गया जिस पर खुशबू की मौत हो गई।

विज्ञापन

जिसे छिपाने के लिए उन्होंने खुशबू को आगे पाली ले जाने की बात कही तो हम पाली के लिए रवाना हुए, लेकिन बीच में आहोर पर हमने डॉ को चेक करवाया तो डॉक्टर ने कहा कि इसकी तो एक घँटे पहले ही मौत हो चुकी थी इसके बाद हम परिजन खुशबू को वापस जालोर के मातृ एवं शिशु अस्पताल लेकर आए और पुलिस को इसकी रिपोर्ट दी लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। 

विज्ञापन

आगामी 9 जून को प्रदर्शन की चेतावनी

सरगरा समाज के जितेंद्र कुमार सरगरा ने बताया कि मंगलवार हमने जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया तथा अपनी बात रखी है हमारी मांगों पर विचार नहीं किया जाता है तो हम आगामी बड़ा प्रदर्शन करेंगे क्योंकि यह एक मौत नहीं है बल्कि दो लोगों की जान गई है। यह बड़ा गंभीर मामला है हमें इस मामले में कार्यवाई चाहिए। इस दौरान सरगरा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter