जालोर जिले में आयोजित शहरी सेवा शिविरों में आमजन की समस्याओं का हुआ निस्तारण

DDT Team
DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Oct 7, 2025 • 7:24 PM  0
र
राजनीति
NEWS CARD
Logo
जालोर जिले में आयोजित शहरी सेवा शिविरों में आमजन की समस्याओं का हुआ निस्तारण
“जालोर जिले में आयोजित शहरी सेवा शिविरों में आमजन की समस्याओं का हुआ निस्तारण”
Favicon
Read more on ddthindi.com
7 Oct 2025
https://www.ddthindi.com/urban-service-camps-held-in-jalore-to-resolve-public-grievances-2025
Copied
जालोर जिले में आयोजित शहरी सेवा शिविरों में आमजन की समस्याओं का हुआ निस्तारण
  • नगर परिषद जालोर के वार्ड सं. 24 से 27 तक के लिए आयोजित हुआ शिविर

जालोर. राज्य सरकार के निर्देशानुसार नगरीय क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को बेहतरीन सेवाएं उपलब्ध करवाने व उनके संबंधित प्रकरणों को मौके पर ही निस्तारित कर उन्हें राहत प्रदान करने के लिए जिले के शहरी निकायों में 17 अक्टूबर, 2025 तक शहरी सेवा शिविर-2025 का आयोजन किया जा रहा है।

विज्ञापन

नगर परिषद जालोर के आयुक्त दिलीप माथुर ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार मंगलवार को नगर परिषद जालोर के वार्ड संख्या 24 से 27 तक के लिए नगर परिषद सभागार जालोर में शहरी सेवा शिविर का आयेजन हुआ जिसमें आबादी भूमि नियमन, कृषि भूमि नियमन, भवन निर्माण स्वीकृतियाँ, नामान्तरण, उप विभाजन प्रमाण पत्र, जन्म-मृत्यु व विवाह पंजीयन इत्यादि से संबंधित आवेदन पत्र किए गए। शिविर में आमजन की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान किया गया। 

आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के जालोर जिला प्रभारी ने किया शिविर का निरीक्षण

राज्य सरकार द्वारा आयोजित शहरी सेवा शिविर के निरीक्षण के लिए आर्थिक एवं सांख्यिकी निदेशालय जयपुर द्वारा नियुक्त जालोर जिला प्रभारी संयुक्त निदेशक जगदीश प्रसाद मीणा ने सोमवार को नगरपालिका सांचौर में आयोजित शहरी सेवा शिविर शिविर एवं ब्लॉक साख्यिकी कार्यालय, सांचौर का निरीक्षण किया। 

bolt Latest News

flash_on
आहोर क्षेत्र में स्वीकृत 34 माइनिंग खदानों को निरस्त करवाने की मांग, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मिले विधायक छगनसिंह राजपुरोहित
NEW
flash_on
प्रथम दिन जिला परिषद सदस्यों के लिए 26 व्यक्तियों द्वारा 29 नामांकन व पंचायत समिति सदस्यों के लिए 56 व्यक्तियों द्वारा 62 नामांकन प्राप्त हुए
flash_on
रोमेरो मार्ग पर गंदे पानी के जमाव का निरीक्षण कर जल्द समाधान का दिया आश्वासन 
flash_on
पंचायत राज चुनाव को लेकर कांग्रेस ने आहोर-भाद्राजून में की तैयारी बैठक, कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जुटने का आह्वान
flash_on
पंचायत राज चुनाव में जीत के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर जुटें—डॉ. संजीव राजपुरोहित
flash_on
टिकट लेने की कतार में खड़े रहे वो चेहरे जो अक्सर कांग्रेस के कार्यक्रमों में नहीं दिखते

विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने आयोजना विभाग की गतिविधियों, वित्तीय समावेशन एवं सामाजिक सुरक्षा के लिए वर्तमान में भारत सरकार द्वारा बैंको के माध्यम से संचालित राष्ट्रव्यापी संतृप्ति अभियान के तहत बैंकिंग की गतिविधियों यथा-नया प्रधानमंत्री जन धन खाता खोलने, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना अन्तर्गत नामांकन करने, निष्क्रिय पीएमजेडीवाई अथवा अन्य बैंक खातों का पुनः सत्यापन, पीएमजेजेबी एंव पीएमएसबीवाई दावों का वितरण करना, पीएमजेडीवाई अन्य बैंक खातों के अन्तर्गत उतराधिकारी नामित करने सहित विभिन्न कार्यों में प्रगति लाने के लिए बैंक कामिकों को निर्देश दिएं 

विज्ञापन

इस दौरान ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी सांचौर दिनेश मीणा, सांख्यिकी अधिकारी सरनाऊ किशन सिंह, नगरपालिका सांचौर के अधिशासी अधिकारी त्रिकमदान चारण, शाखा प्रबंधक कुणाल सोलंकी, बैंक ऑफिसर विभौर सिंह, धर्मेन्द जाट व बैंक बीसी हापुराम उपस्थित रहे। 

8 व 9 अक्टूबर को नगर परिषद जालोर के वार्ड सं. 28 से 31 तक के लिए होगा शिविर

नगर परिषद जालोर के वार्ड संख्या 28 से 31 तक के लिए 8 व 9 अक्टूबर को नगर परिषद सभागार जालोर में शहरी सेवा शिविर का आयोजन किया जायेगा जिसमें नागरिकों के विभिन्न कार्य करने के साथ ही उनकी समस्याओं का समाधान किया जायेगा। 

विज्ञापन

जिले में 9 अक्टूबर को इन ग्राम पंचायतों में आयोजित होंगे ग्रामीण सेवा शिविर

जिले में गांवों को आत्मनिर्भर, स्वच्छ, जागरूक और सशक्त बनाने तथा जनसहभागिता, सरकारी सेवाओं की सीधी पहुंच और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र ग्रामीणों तक पहुँचाने के उद्देश्य से 17 सितम्बर से ग्राम पंचायतवार ग्रामीण सेवा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। 

विज्ञापन

जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रमानुसार 9 अक्टूबर, गुरूवार को जालोर तहसील की आलासन व बैरठ, आहोर तहसील की सेदरिया बालोतान व थांवला, सायला तहसील की तूरा व विशाला, बागोड़ा तहसील की भालनी व वाडाभाडवी, जसवंतपुरा तहसील की गजापुरा व दांतलावास, रानीवाड़ा तहसील की दईपुर व जालेराखुर्द, सांचौर तहसील की कूडा व कारोला एवं चितलवाना तहसील की सांगरवा व काछेला ग्राम पंचायत में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया जायेगा।

DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter