कांग्रेस नेता वैभव गहलोत के जन्मदिवस पर एनएसयूआई जालोर ने किया सेवा कार्य
जालोर. राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (आरसीए) के पूर्व अध्यक्ष व कांग्रेस नेता वैभव गहलोत के जन्मदिवस के अवसर पर एनएसयूआई जालोर द्वारा जिला अध्यक्ष सुष्मिता गर्ग के नेतृत्व में सेवा एवं जनहित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान भीषण गर्मी को देखते हुए आमजन को बिलोना छाछ वितरित कर राहत पहुंचाने का कार्य किया गया।

विज्ञापन
जिला अध्यक्ष सुष्मिता गर्ग ने कहा कि वैभव गहलोत सदैव युवा शक्ति, शिक्षा एवं जनसेवा के मुद्दों को प्राथमिकता देते रहे हैं। उनके जन्मदिवस पर जनसेवा का यह कार्य समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी और सेवा भावना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि एनएसयूआई हमेशा छात्र-युवाओं और आमजन के हितों के लिए कार्य करती रहेगी।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने आमजन को गर्मी से बचाव के लिए बिलोना छाछ वितरित की। इस अवसर पर जयपालसिंह सोलंकी, गणेश गुर्जर, जितेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, महिपाल सिंह, सुरेंद्र यादव, विजेंद्र पवार, देसराज गुर्जर, सुनील यादव, प्रदीप आंकवा, महेंद्र सिंह, मीनाक्षी गर्ग सहित एनएसयूआई के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।