योग से जीवनशैली की बीमारियों पर नियंत्रण संभव - डॉ वर्मा

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Jun 8, 2025 • 6:34 PM  0
स्वास्थ्य
NEWS CARD
Logo
योग से जीवनशैली की बीमारियों पर नियंत्रण संभव - डॉ वर्मा
“योग से जीवनशैली की बीमारियों पर नियंत्रण संभव - डॉ वर्मा”
Favicon
Read more on ddthindi.com
8 Jun 2025
https://www.ddthindi.com/yoga-lifestyle-disease-control-international-yoga-day-2025-jalore
Copied
योग से जीवनशैली की बीमारियों पर नियंत्रण संभव - डॉ वर्मा
  • योग दिवस की तैयारी शुरू, सोनगरा बालोद्यान में रोज हो रहा अभ्यास

जालोर .अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के तहत 30 दिवसीय काउंटडाउन योग पूर्वाभ्यास कार्यक्रम के तहत रविवार को सोनगरा बालोद्यान में योगाभ्यास कराया गया। यह अभ्यास राजकीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान केंद्र, आयुर्वेद विभाग की योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिता वर्मा के निर्देशन में चल रहा है।

विज्ञापन

डॉ. अनिता वर्मा ने बताया कि शनिवार को हुए योग सत्र में 12 महिलाएं और 13 पुरुष सहित कुल 25 लोग शामिल हुए। उन्होंने कहा कि आज के समय में खुद को स्वस्थ रखना सबसे बड़ी चुनौती है। कोरोना महामारी के बाद डायबिटीज, हार्टअटैक, कैंसर और ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियां तेजी से बढ़ी हैं। नियमित योगाभ्यास से इन बीमारियों को नियंत्रित किया जा सकता है। मानसिक विकारों को दूर करने में भी योग लाभदायक है।नाड़ीशोधन, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, भस्त्रिका और उच्चारण जैसे प्राणायाम असरदार हैं।

उन्होंने बताया कि सोनगरा बालोद्यान में प्रतिदिन सुबह 6.30 बजे से 8 बजे तक योग सत्र होता है। यह अभ्यास 21 जून, 2025 को होने वाले 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी का हिस्सा है।

bolt Latest News

flash_on
मानवता की मिसाल: हाई रिस्क प्रेग्नेंसी मरीज के लिए एएनएम ने किया रक्तदान, बचाई गर्भवती महिला की जान
NEW
flash_on
विश्व स्तनपान सप्ताह का हुआ शुभारंभ, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बढ़ावा देने का दिया संदेश
flash_on
सायला सीएचसी में टीकाकरण व प्रसूताओं के रिकॉर्ड मेंटेन नहीं तथा एक्सरे सुविधा बंद होने पर एडीएम ने लगाई फटकार
flash_on
एमसीएचएन दिवस पर 465 गर्भवती महिलाओं की जांच एवं 1040 बच्चों का हुआ टीकाकरण
flash_on
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में गर्भवती महिलाओं की हुई विशेष स्वास्थ्य जांच
flash_on
जसवंतपुरा में टीकाकरण पर क्षमता निर्माण कार्यशाला आयोजित, हर बच्चे को जीवनरक्षक टीका लगाने का लिया सामूहिक संकल्प

विज्ञापन

 आयुर्वेद अस्पताल के पीएमओ डॉ. हंसराम माली के निर्देश में संचालित हो रहा है। उन्होंने बताया कि इस बार योग दिवस की थीम ’योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ’ रखी गई है। इसका उद्देश्य मानव और पृथ्वी दोनों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए योग को वैश्विक समाधान के रूप में प्रस्तुत करना है। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि एक जीवन शैली है। यह शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से व्यक्ति को सशक्त बनाता है। 

उन्होंने आमजन से अपील की कि इस निशुल्क योगाभ्यास कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेवें। इसमें सभी आयु वर्ग के लोग इसमें शामिल हो सकते हैं।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter