आहोर के हर गांव में समस्याओं का अंबार, लोगों की कोई सुनवाई नहीं हो रही - चौधरी

DDT Team
DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Jul 12, 2025 • 6:23 PM  0
र
राजनीति
NEWS CARD
Logo
आहोर के हर गांव में समस्याओं का अंबार, लोगों की कोई सुनवाई नहीं हो रही - चौधरी
“आहोर के हर गांव में समस्याओं का अंबार, लोगों की कोई सुनवाई नहीं हो रही - चौधरी”
Favicon
Read more on ddthindi.com
12 Jul 2025
https://www.ddthindi.com/ahore-congress-meeting-complaints-against-bjp-government-2025
Copied
आहोर के हर गांव में समस्याओं का अंबार, लोगों की कोई सुनवाई नहीं हो रही - चौधरी
  • आहोर नगर कांग्रेस की बैठक आयोजित
  • नव नियुक्त नगर अध्यक्ष का किया अभिनन्दन

जालोर. आहोर के शक्ति सराय में शनिवार को नगर कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई, जिसमें आगामी नगर पालिका चुनाव और आहोर की मूलभूत समस्याओं के समाधान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

इस दौरान सरोज चौधरी ने कहा कि आहोर क्षेत्र में लोग भाजपा सरकार में परेशान हैं। हर गांव में समस्याओं का अम्बार हैं, लेकिन लोगों की कोई सुनवाई नहीं हो रही हैं। हमें अपनी आवाज को बुलंद करना होगा, ताकि बहरी सरकार तक आवाज पहुँच सके। कांग्रेस के लिए आमजन सबसे महत्वपूर्ण होता हैं। भाजपा के लोग सिर्फ बातें करते हैं। धरातल पर कोई काम नहीं हो रहा हैं।

विज्ञापन

bolt Latest News

flash_on
पर्यवेक्षक ओम प्रकाश जैन ने 12 ग्राम पंचायतों के 47 मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर मतदान एवं मतगणना व्यवस्थाओं का लिया जायजा
NEW
flash_on
नेहरू जयंती पर जिला कांग्रेस कमेटी ने दी श्रद्धांजलि, राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को किया याद
flash_on
भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी व जिला प्रभारी महेंद्र मेघवाल का जालोर में किया भव्य स्वागत
flash_on
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभद्र बयानबाजी के विरोध में नगर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुतला दहन कर जताया आक्रोश
flash_on
सफाई कर्मचारियों के सम्मान के साथ उनके भविष्य को लेकर भी बिशन सिंह सोलंकी ने किया बड़ा वादा
flash_on
कांग्रेस नेता आमसिंह ने बावड़ी पंचायत में सरपंच पद की कमान संभाली

जिलाध्यक्ष भंवरलाल मेघवाल ने कहा कि आगामी नगर पालिका चुनाव को लेकर कार्यकर्ता अभी से तैयार हो जाये। सभी को मिलकर और संगठित होकर चुनाव जीतना हैं। नगर कांग्रेस अध्यक्ष भंवरलाल छीपा ने कहा कि कांग्रेस अंतिम पंक्ति में खडे व्यक्ति के लिए सोचने वाली पार्टी हैं। हम बातों में नहीं काम में विश्वास रखते हैं।

विज्ञापन

पीसीसी सदस्य सवाराम पटेल ने कहा कि आहोर की समस्याओं के समाधान के लिए हम संघर्ष के लिए तैयार हैं। इससे पहले नव नियुक्त नगर अध्यक्ष भंवरलाल छीपा का अभिनन्दन किया गया।

विज्ञापन

इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य मांगीलाल प्रजापत,जिला उपाध्यक्ष आमसिंह परिहार,ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र जोशी, मंडल अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह राठौड़, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष बस्तीमल चौहान, पूर्व जिला परिषद सदस्य कुशाल सिंह राजपुरोहित, पंचायत समिति सदस्य मांगीलाल चौधरी व्यापार संघ अध्यक्ष नारायण सिंह राठौड़, गिरधारी सिंह पंवार, विरमसिंह मांगलिया , तुलसाराम देवासी, शैतानसिंह मांगलिया, जयन्तिलाल छीपा, भरतराव, लक्ष्मण सुथार, ईश्वरसिंह मांगलियां, विजयसिंह सोलंकी, भैरूसिंह मांगलिया, योगेश गर्ग, कालुराम मीणा, जबराराम दमामी और थानाराम माधोपुरा समेत कई लोग उपस्थित थे।

DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter