जालोर के तीखी में निशुल्क एचपीवी वैक्सीन शिविर आयोजित, बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के टीके लगाए

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Jun 9, 2026 • 5:49 PM  0
स्वास्थ्य
NEWS CARD
Logo
जालोर के तीखी में निशुल्क एचपीवी वैक्सीन शिविर आयोजित, बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के टीके लगाए
“जालोर के तीखी में निशुल्क एचपीवी वैक्सीन शिविर आयोजित, बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के टीके लगाए”
Favicon
Read more on ddthindi.com
9 Jun 2026
https://www.ddthindi.com/free-hpv-vaccination-camp-held-in-tikhi-jalore-girls-vaccinated-against-cervical-cancer
Copied
जालोर के तीखी में निशुल्क एचपीवी वैक्सीन शिविर आयोजित, बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के टीके लगाए

जालोर. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग तथा रोटरी क्लब, जालोर के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को मांडवला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के द्वारा,उप स्वास्थ्य केन्द्र, तीखी में एक दिवसीय निशुल्क एचपीवी (HPV) वैक्सीन शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य किशोरियों को भविष्य में होने वाले सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर) जैसी जानलेवा बीमारी से सुरक्षित करना है। शिविर के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों ने ग्रामीणों और अभिभावकों को प्रेरित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता ही बीमारियों से बचाव का सबसे बड़ा साधन है।

14 से 15 वर्ष की बालिकाओं का हुआ टीकाकरण, मिले उपहार

शिविर में विशेष रूप से 14 से 15 वर्ष तक की आयु वर्ग की बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा प्रदान करने के लिए निशुल्क एचपीवी वैक्सीन की खुराक दी गई। इस दौरान कुल 15 बालिकाओं को निशुल्क वैक्सीन की डोज लगाई गई।

विज्ञापन

चिकित्सा अधिकारियों ने बताया कि इस आयु वर्ग में यह वैक्सीन सबसे ज्यादा प्रभावी साबित होती है, इसलिए माता-पिता को जागरूक होकर अपनी बेटियों का टीकाकरण अवश्य करवाना चाहिए। इस अवसर पर बालिकाओं को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से रोटरी क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रमेश जैन ने सभी बेटियों को उपहार भी वितरित किए। साथ ही, क्लब की ओर से शिविर में उपस्थित सभी लोगों के लिए नाश्ते की व्यवस्था की गई।

चिकित्सा टीम का रहा सराहनीय सहयोग

शिविर को सुचारू और सफल बनाने में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग जालोर की टीम का विशेष योगदान रहा। शिविर के दौरान RCHO डॉ. राजकुमार बाज़िया, डॉ. सुनील सोलंकी, डॉ. कुलदीप, डॉ. कैलाश गर्ग, ANM उर्मिला एवं ANM विजय लक्ष्मी ने अपनी उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान कीं और बालिकाओं का सफल टीकाकरण करने के साथ-साथ उपस्थित ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी किया। 

रोटरी क्लब और गणमान्य नागरिकों की सक्रिय भागीदारी

रोटरी क्लब, जालोर स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर जालोर क्षेत्र में बेटियों के स्वास्थ्य में सुधार के लिए वैक्सीन शिविर का आयोजन समय समय पर करता रहेगा। शिविर के सफल आयोजन में रोटरी क्लब की अध्यक्ष विनीता ओझा, वर्ष  2026-27 के अध्यक्ष रमेश कुमार जैन एवं सचिव हितेश प्रजापत के साथ काना राम परमार, सपना बजाज, ओम प्रकाश चौधरी, शीला चौधरी, डूंगर सिंह, नूर मोहम्मद, अमरसिंह की सक्रिय भागीदारी रही। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयासों से इस स्वास्थ्य शिविर को सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter