राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा अनुबंध पर ग्रामीण परिवहन सेवा शुरू करने हेतु निजी संचालकों से आवेदन आमंत्रित

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Mar 28, 2025 • 7:38 PM  0
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा अनुबंध पर ग्रामीण परिवहन सेवा शुरू करने हेतु निजी संचालकों से आवेदन आमंत्रित
“राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा अनुबंध पर ग्रामीण परिवहन सेवा शुरू करने हेतु निजी संचालकों से आवेदन आमंत्रित”
Favicon
Read more on ddthindi.com
28 Mar 2025
https://www.ddthindi.com/Rajasthan-Roadways-New-Rural-Transport-Service
Copied
राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा अनुबंध पर ग्रामीण परिवहन सेवा शुरू करने हेतु निजी संचालकों से आवेदन आमंत्रित

जालोर .राज्य सरकार के निर्देशानुसार राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा गा्रमीण परिवहन सेवा शुरू करने हेतु अनुबंध पर निजी संचालकों से 15 अप्रेल, 2025 तक प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं। इसके लिए जालोर जिले में ब्लॉक वाईज एक-एक ग्रामीण मार्ग निर्धारित किये गये हैं तथा सभी बसें जिला मुख्यालय को ग्रामीण मार्गों से जोडे़गी।

विज्ञापन

रोडवेज डिपो के मुख्य प्रबंधक ओम लीलावत ने बताया कि जालोर जिले के आहोर ब्लॉक में कंवला, भुति, रोडला, कवराडा, पादरली, तखतगढ, पावटा, डोडीयाली, हरजी, थांवला, छीपरवाड़ा, उण, कानीवाडा मोड़, लेटा, जालोर, भीनमाल ब्लॉक में बाली, कुका, थोबाउ, फागोतरा, पुनासा, निम्बावास, भागलभीम, भीनमाल, जालोर ब्लॉक में मोदरा, सेरणा, धानसा, बाकरा रोड़, सरत, चुरा, सांथू, बागरा, नारणावास, धवला, जालोर, जसवंतपुरा ब्लॉक में  सुरजवाड़ा, सुंधामाता, राजीकावास, जसवंतपुरा, बूगांव, रामसीन, सीकवाड़ा, नून, बाकरा, जालोर, रानीवाड़ा ब्लॉक में जालोर, मोदरा, भीनमाल, आलड़ी, सीलासन, मालवाडा, केर, डूंगरी, रानीवाडा, सांचौर ब्लॉक में जालोर, मोदरा, नरता, भीनमाल, करडा, दांतवाडा, कोडका, खेजडीयाली, कुडा, माखुपुरा, चितलवाना ब्लॉक में जालोर, सायला, भीनमाल, करड़ा, पमाणा, खेडा, बिजरोल, झाब, चितलवाना, होतीगांव, सायला ब्लॉक में रंगाला, बागोड़ा, तिलोड़ा, सुराणा, चौराउ, सायला, जालोर, बागोड़ा ब्लॉक में राह, सेवड़ी, नरसाणा, धुम्बडिया, लाखणी, मोरसीम, राउता, चैनपुरा, बागोडा, जालोर तथा सरनाऊ ब्लॉक में जालोर, सायला, भीनमाल, चाटवाडा, रानीवाड़ा, कुडा, सांकड, सुरावा, नैनोल, छोटी विरोल के लिए ग्राम परिवहन सेवा प्रारंभ की जानी है जिसके लिए निजी संचालकों से आवेदन मांगे गए हैं।

bolt Latest News

flash_on
संयुक्त सचिव एवं केंद्रीय नोडल अधिकारी ने किया निरीक्षण : सायला में मोरिंगा, खजूर एवं अनार के बगीचों का किया अवलोकन, बावतरा में किनोवा प्रोसेसिंग यूनिट का निरीक्षण कर कृषि नवाचारों, चुनौतियों एवं मूल्य-संवर्धित उत्पादों पर की विस्तृत चर्चा
NEW
flash_on
जिला न्यायाधीश ने किया केयर होम का निरीक्षण, बालकों से से किया संवाद
flash_on
आरयूआईडीपी के पांचवें चरण में भीनमाल शहर के 20 करोड़ रुपए के कार्यों पर ‘आरयूआईडीपी संवाद’ कार्यक्रम सम्पन्न
flash_on
बजट घोषणाओं की क्रियान्विति प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित करें- जिला कलक्टर
flash_on
अनचाही चार बेटियों के गृह प्रवेश पर निकाली शोभायात्रा, अब मिलेंगे परिवार
flash_on
सात सड़कों का होगा डामरीकरण दस का नवीनीकरण, आवागमन होगी सहूलियत

विज्ञापन

उन्हांने बताया कियोजना में ग्रामीण परिवहन सेवा के लिए लगाई जाने वाली अनुबंधित वाहनों का रजिस्ट्रेशन 1 अक्टूबर, 2021 के बाद का होना चाहिए। वाहन संचालन के लिए संचालकों को प्रदत्त मार्गो पर संचालक का एकाधिकार होगा, वाहन स्वामी को वाहन का निगम को लॉगो एवं राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की सहभागिता से संचालित अंकित करवाना होगा। वाहन संचालक को निगम के बस स्टेण्डों से वाहन संचालन अनुमत होगा। वाहनों के संचालन के लिए मार्ग एवं अनुज्ञापत्र निगम द्वारा उपलब्ध करवाये जायेंगे। यात्रियों से वसूल किया जाना वाला किराया 1.50 प्रति कि.मी. प्रति सीट निर्धारित किया गया है। वाहन संचालन से संबंधित समस्त खर्चे, टैक्स, टोल, डीजल, मरम्मत, चालक/परिचालक इत्यादि वाहन स्वामी के द्वारा ही किए जायेंगे। वाहन से प्राप्त समस्त राजस्व वाहन स्वामी का होगा। वाहन का संचालन राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की सहभागिता से किया जायेगा, जिसके एवज में वाहन स्वामी द्वारा निगम को न्यूनतम 0.23 रूपये प्रति सीट, प्रति कि.मी.,प्रति वाहन चालक सीट के अतिरिक्त निगम को देना होगा। सफल निविदादाता का चयन अधिकतम बोली प्रदाता के अनुसार किया जायेगा। वाहन संचालन पर संचालक की ओर से यात्रियों को निगम द्वारा दी जा रही समस्त प्रकार की निःशुल्क एवं रियायती यात्राओं का लाभ दिया जायेगा, जिसका पुनर्भरण यात्रियों को जारी किये गये निःशुल्क एवं रियायती यात्रा टिकट के लिए निःशुल्क एवं रियायती यात्रा टिकटों की वास्तविक राशि या 90 प्रतिशत यात्रीभार पर होने वाले राजस्व का 15 प्रतिशत, जो भी कम होगा वह देय होगा।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter