केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य- आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Jun 12, 2026 • 6:06 PM  0
राजनीति
NEWS CARD
Logo
केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य- आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित
“केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य- आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित”
Favicon
Read more on ddthindi.com
12 Jun 2026
https://www.ddthindi.com/ahore-mla-chhagan-singh-rajpurohit-inaugurates-development-exhibition-in-jalore
Copied
केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य- आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित

जालोर. केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों पर आधारित तीन दिवसीय प्रदर्शनी ‘12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के’ का शुभारंभ शुक्रवार को आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित, जसराज राजपुरोहित एवं जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे द्वारा फीता काटकर किया गया।

विज्ञापन

नगर परिषद जालोर में आयोजित प्रदर्शनी में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किए गए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों को आकर्षक प्रदर्शनियों, चित्रों एवं जानकारीपूर्ण सामग्री के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। इस अवसर पर आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित, जसराज राजपुरोहित, जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे सहित उपस्थित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने अवलोकन कर विभिन्न क्षेत्रों में केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त की।

मीडिया से संवाद में गिनाईं विकास एवं जनकल्याण की उपलब्धियां

bolt Latest News

प्रदर्शनी शुभारंभ के पश्चात आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित ने मीडिया प्रतिनिधियों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश में हुए विकास कार्यों, राजस्थान में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं तथा जालोर जिले में आधारभूत सुविधाओं, सड़क, जल, शिक्षा, स्वास्थय एवं अन्य क्षेत्रों में हुए उल्लेखनीय विकास कार्यों की जानकारी दी।  उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं तथा विकास और जनकल्याण की यह यात्रा आगे भी जारी रहेगी। 

प्रदर्शनी 14 जून तक आमजन के लिए खुली रहेगी, जहां नागरिक सरकार की उपलब्धियों एवं योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इस अवसर पर नगर परिषद आयुक्त शिवपाल राजपुरोहित, गजेन्द्रसिंह सिसोदिया, रवि सोलंकी, अंबालाल व्यास, ओबाराम देवासी, केशव व्यास, पेमाराम देवासी, दिनेश महावर, मुकेश राजपुरोहित, डिम्पल सिंह, दिनेश बारोट, भूरसिंह देवकी, परमवीर सिंह सहित अधिकारी-कार्मिक, स्थानीय जनप्रतिनिधि, मीडियाबंधु व आमजन उपस्थित रहे।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter