सदन में लोकतांत्रिक मूल्यों के रक्षक की भूमिका निभा रहे है नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी - रमीला मेघवाल

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Jun 19, 2026 • 5:52 PM  0
राजनीति
NEWS CARD
Logo
सदन में लोकतांत्रिक मूल्यों के रक्षक की भूमिका निभा रहे है नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी - रमीला मेघवाल
“सदन में लोकतांत्रिक मूल्यों के रक्षक की भूमिका निभा रहे है नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी - रमीला मेघवाल”
Favicon
Read more on ddthindi.com
19 Jun 2026
https://www.ddthindi.com/congress-workers-celebrate-rahul-gandhi-birthday-in-jalore
Copied
सदन में लोकतांत्रिक मूल्यों के रक्षक की भूमिका निभा रहे है नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी - रमीला मेघवाल
  • राहुल गांधी का जन्मदिवस कांग्रेसजनों ने उत्साहपूर्वक मनाया

जालोर. जिला कांग्रेस कमेटी, जालोर की ओर से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का जन्मदिवस शुक्रवार सुबह 11.00 बजे जिलाध्यक्ष रमिला मेघवाल की अध्यक्षता में राजीव गांधी भवन, जालोर में उत्साहपूर्वक मनाया गया।

जिला कांग्रेस प्रवक्ता योगेंद्र सिंह कुम्पावत ने बताया कि इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने केक काटकर एवं एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाकर खुशी व्यक्त की। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके जनसेवा एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि वर्तमान में सदन में लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षक की भूमिका राहुल गांधी निभा रहे हैं।

विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रमिला मेघवाल ने राहुल गांधी के संघर्षपूर्ण राजनीतिक जीवन, सामाजिक न्याय, संविधान एवं लोकतांत्रिक संस्थाओं की रक्षा के लिए उनके योगदान को प्रेरणादायी बताया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में सदन में लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षक की भूमिका राहुल गांधी निभा रहे हैं। उपस्थित कांग्रेसजनों ने उनके नेतृत्व में देश में सामाजिक समरसता, युवाओं के सशक्तिकरण एवं जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

bolt Latest News

flash_on
लोकतंत्र को खत्म करने का प्रयास कर रही केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार - डॉ संजीव राजपुरोहित
NEW
flash_on
सायला में पाराशर ने सुनाया दर्द, बोले-कांग्रेस विचारधारा के कर्मचारियों को सरकार चुन-चुनकर जिले से बाहर भेज रही, आगामी चुनावों में भाजपा को सबक सिखाएं 
flash_on
जिला प्रभारी यादव ने आहोर में बैठक कर कहा - हम सभी को जमीनी स्तर पर जाकर आमजन से संवाद करना पड़ेगा, तभी जीत मिलेगी
flash_on
चुनावों को कांग्रेस प्रभारी लेंगे संगठनात्मक बैठक
flash_on
उधारी नहीं चुकाने पर सांचौर विधायक ने करवाई एफआईआर, व्यवसाई का आरोप : विधायकी के बलबूते जमीन हड़पना चाह रहे सांचौर MLA जीवाराम !
flash_on
आमजन कि समस्याओं का करें त्वरित निस्तारण - सांसद लुम्बाराम चौधरी

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष भंवरलाल मेघवाल, सरोज चौधरी, सवाराम पटेल, संगठन महासचिव वीरेन्द्र जोशी, जिला प्रवक्ता योगेंद्रसिंह कुम्पावत, रमेश सोलंकी, जुल्फिकार अली भुट्टो, आहोर ब्लॉक अध्यक्ष गजेंद्रसिंह डोडियाली, नगराध्यक्ष मुमताज अली, जैसाराम, सी.एल. गहलोत, सुष्मिता गर्ग, कामिनी शर्मा, आम सिंह परिहार, देवाराम सांखला, बस्तीमल चौहान, राजेश बालोटिया, सुरेश मेघवाल, मिश्रीमल गहलोत, मांगीलाल चौधरी, महेंद्र सोनगरा, कृष्ण कुमार वनिका, अनिल पंडित, अमीन मोयला, जोगाराम सरगरा, बंशीलाल माली, ओमप्रकाश चौधरी सहित तमाम कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter