गणपतसिंह मांडोली प्रकरण : महिला कांस्टेबल भंवरी ने निभाई विशेष भूमिका, लच्छू से उगलवाया सच

Dileep Dudi
Dileep Dudi Official | Verified Expert • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Mar 18, 2026 • 5:56 PM  0
अपराध
NEWS CARD
Logo
गणपतसिंह मांडोली प्रकरण : महिला कांस्टेबल भंवरी ने निभाई विशेष भूमिका, लच्छू से उगलवाया सच
“गणपतसिंह मांडोली प्रकरण : महिला कांस्टेबल भंवरी ने निभाई विशेष भूमिका, लच्छू से उगलवाया सच”
Favicon
Read more on ddthindi.com
18 Mar 2026
https://www.ddthindi.com/ganpat-singh-mandoli-case-woman-constable-bhanwari-role-reveal
Copied
गणपतसिंह मांडोली प्रकरण : महिला कांस्टेबल भंवरी ने निभाई विशेष भूमिका, लच्छू से उगलवाया सच

दिलीप डूडी, जालोर. जालोर जिले के बहुचर्चित गणपतसिंह मांडोली प्रकरण में एएसपी से लेकर तकनिकी सहयोगी समेत 23 पुलिस अधिकारियों-सिपाहियों की टीम अनुसन्धान में जुटी हुई थी, लेकिन टीम की सदस्य महिला कांस्टेबल भंवरी की एक ट्रिक ने पुलिस का काम आसान कर दिया और प्रकरण का पर्दाफाश हो गया। भंवरी की इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्रसिंह इंदौलिया ने भी खुशी जाहिर करते हुए पुलिस मुख्यालय को विशेष भूमिका के रूप में नाम भेजा है।

पहले कई प्रयास हुए थे विफल

दरअसल, गणपतसिंह परमार की संदिग्ध मौत के बाद पुलिस के अलग अलग जांच अधिकारियों ने डेढ़ सौ से अधिक लोगों से पूछताछ की, लेकिन अंत में जिन पर संदेह हुआ उसके ठोस प्रमाण नहीं मिल पा रहे थे। इस कारण पुलिस के लिए पर्दाफाश करना मुश्किल हो रहा था।

विज्ञापन

इससे पहले इस प्रकरण में आरोपी महिला लच्छू पर शक हुआ तो पुलिस ने उससे कई बार पूछताछ के प्रयास किए, लेकिन लच्छू कई बार दांत जुड़ने की बीमार बताकर लेट जाती थी और इससे उसका ब्लड प्रेशर अस्थिर होने से पुलिस सच उगलवाने में विफल होती रही। महिला लच्छू की चालाकी के कारण सच बाहर नहीं आ पा रहा था।

bolt Latest News

flash_on
उथमण टोल पर ट्रक चालकों से अवैध वसूली करने वालों के विरुद्ध एसीबी की कार्यवाही
NEW
flash_on
ग्लूकोज ड्रिप की आड़ में की जा रही थी अवैध शराब की तस्करी, सांचौर पुलिस ने 550 कार्टन अंग्रेजी शराब से भरा ट्रक जब्त किया
flash_on
मोदरा डबल मर्डर केस : राजस्थान हाईकोर्ट ने हत्या मामले में फांसी की सजा को आजीवन कारावास में बदला
flash_on
एसीबी जालोर द्वारा 12 वर्ष पुराने नगर परिषद सिरोही से संबंधित प्रकरण में 10 आरोपियों के विरुद्ध चालान पेश किया
flash_on
निष्पक्ष जांच कर दोषियों को पकड़ने की सहमति के बाद शव का हुआ पोस्टमार्टम
flash_on
अभय राजपुरोहित हत्याकांड में न्याय की मांग तेज, विप्र फाउंडेशन सायला ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन

इधर, गणपतसिंह की 80 वर्षीय मां व पत्नी की ओर से जब 27 फरवरी से भूख हड़ताल शुरू की गई तो महिला कांस्टेबल भंवरी (352) को संदिग्ध महिला लच्छू पर निगरानी का दायित्व दिया गया। भंवरी ने उस पर 15 दिन से निगाह रखी, मौका पाते ही बड़े शालीन तरीके से ऐसी बातें की कि लच्छू ने सच उगल दिया। जैसे ही लच्छू ने जो बातें बताई उससे इस प्रकरण की कड़ियाँ जुड़ गई और पुलिस ने लच्छू के साथ साथ गजेंद्रसिंह राजपूत व वागाराम भील को गिरफ्तार कर लिया। जालोर एसपी ने महिला कांस्टेबल भंवरी के कार्यों की प्रशंसा की और इस प्रकरण के पर्दाफाश के रूप में भंवरी का नाम विशेष भूमिका के रूप में मुख्यालय भेजा है। ऐसे प्रकरणों के खुलासे में मुख्य भूमिका निभाने वाले सिपाहियों को अक्सर गैलेंट्री अवार्ड देने का प्रयास रहता है।

मुख्य आरोपी के पिता से भी हो सकती है पूछताछ

इस मामले में फिलहाल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया है, लेकिन पुलिस के गहन अनुसन्धान के मुताबिक मुख्य आरोपी गजेन्द्रसिंह के पिता सुरेंद्रसिंह से भी पूछताछ की जा सकती है। बताया जा रहा है कि सुरेंद्रसिंह शुरुआत में इस प्रकरण का पर्दाफाश करने की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देने के दौरान साथ थे।

Dileep Dudi Official | Verified Expert • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DileepSingh Dudi is a professional journalist. Originally a resident of Undu (Barmer), Dileep Dudi graduated from Jai Narayan Vyas University, Jodhpur in 2007 and then completed a one-year PG Diploma in TV Journalism from IASE University Sardarshahar Churu ( Institute Of media management, Bikaner) . He then began his journalism career at Rajasthan Patrika's Sirohi office in October 2008. During this time, Dudi established a Reputation for himself by covering issues such as crime, agriculture, politics, and other public issues. In July 2015, the Rajasthan Patrika organization promoted Dudi to the position of Bureau Chief at Jalore Patrika. He subsequently served as Sub Editor and Desk Incharge of the Pali edition. After this, Dileep Dudi resigned from Rajasthan Patrika and worked as Bureau Chief at Dainik Bhaskar Jalore from 2017 to 2019. In 2020, Dileep Dudi launched his own Digital platform, DDT SERVICES Jalore, which currently operates the www.ddthindi.com and www.ddtnews.in news portal, of which Dileep Dudi is the editor. He also works as a part-time correspondent with organizations such as the news agency ANI, online portal Navbharat Times, Dainik Dhola Maru, Niharika Times, and Jaipur Times.

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter