जालोर के वीआर गुरुकुल स्कूल में स्टूडेंट काउंसिल का पदग्रहण समारोह आयोजित

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
May 1, 2026 • 9:29 PM  0
शिक्षा
NEWS CARD
Logo
जालोर के वीआर गुरुकुल स्कूल में स्टूडेंट काउंसिल का पदग्रहण समारोह आयोजित
“जालोर के वीआर गुरुकुल स्कूल में स्टूडेंट काउंसिल का पदग्रहण समारोह आयोजित”
Favicon
Read more on ddthindi.com
1 May 2026
https://www.ddthindi.com/student-council-oath-ceremony-held-at-vr-gurukul-school-jalore
Copied
जालोर के वीआर गुरुकुल स्कूल में स्टूडेंट काउंसिल का पदग्रहण समारोह आयोजित

जालोर. जिला मुख्यालय के निकट कानीवाड़ा रोड स्थित वीआर गुरुकुल स्कूल सांकरणा में गुरुवार को पदग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। 

विज्ञापन

जिसमें विद्यालय के छात्रों की कैबिनेट का गठन किया गया। कैबिनेट के सदस्यों को सेश एवं बैज प्रदान किए गए। विभिन्न हाउसेस के हाउस कैप्टन भी बनाये गए और उन्हें ध्वज प्रदान किये। इसमें मास्टर मोहित को हैडबॉय व मिस दीक्षा को हैडगर्ल बनाया गया। वहीं मास्टर आकाश व मिस चेतना को जनरल सेक्रेटरी बनाया गया। इसी प्रकार मिलनपुरी को स्पोर्ट्स कैप्टन बनाया गया। जबकि लोकेंद्र को टैगोर हाउस, ध्रुव को कलाम हाउस, सुमित को रमन हाउस व कमलेश को सरोजनी हाउस का कप्तान बनाया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोटाराम गोदारा ने छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि अनुशासन से बड़े से बड़ा लक्ष्य भी हासिल किया जा सकता हैं और समय के सदुपयोग पर भी जोर डाला। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सुभद्रा माता गौशाला के अध्यक्ष प्रह्लादसिंह राजपुरोहित ने कहा कि अनुशासन से जीवन सयंमित और सरल बनाया जा सकता है।  कार्यक्रम में संस्था निदेशक झाबरसिंह चाहर, प्रधानाचार्या शुभांगी टंडन और समस्त अध्यापकगण उपस्थित रहे।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter