गहलोत सरकार ने छात्रसंघ चुनाव रोके, हमारी सरकार सकारात्मक सोच रही - भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष गोरा

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Apr 18, 2026 • 6:24 PM  0
राजनीति
NEWS CARD
Logo
गहलोत सरकार ने छात्रसंघ चुनाव रोके, हमारी सरकार सकारात्मक सोच रही - भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष गोरा
“गहलोत सरकार ने छात्रसंघ चुनाव रोके, हमारी सरकार सकारात्मक सोच रही - भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष गोरा”
Favicon
Read more on ddthindi.com
18 Apr 2026
https://www.ddthindi.com/shankar-gora-jalore-student-union-elections-bjp-yuva-morcha-youth-congress-remarks
Copied
गहलोत सरकार ने छात्रसंघ चुनाव रोके, हमारी सरकार सकारात्मक सोच रही - भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष गोरा
  • यूथ कांग्रेस की चुनावी प्रक्रिया पर खड़े किए सवाल

जालोर. जालोर के रीको एरिया स्थित ग्रेनाइट एसोसिएशन भवन में शनिवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा की मौजूदगी में युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा ने कार्यकर्ताओं को संगठित होकर कार्य करते रहने की सीख दी। साथ ही कहा कि पड़ोसी जिले बालोतरा में एशिया की सबसे बड़ी रिफाइनरी का उद्घाटन 21 तारीख को होने जा रहा है, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों यह कार्यक्रम होगा।

विज्ञापन

इस कार्यक्रम में जालोर जिले से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को शामिल होने की अपील की गई। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के बाद जिस प्रकार से मोदी सरकार के कार्यकाल में आमजन के काम हुए हैं, उस देश में खुशहाली का माहौल है। आमजन को राहत मिली है। गोरा ने कहा कि रिफाइनरी के निर्माण से बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार मिलेगा। उन्होंने अपने भाषण में प्रदेश में भजनलाल शर्मा के नेतृत्व की भाजपा सरकार की सरहना करते हुए कहा कि युवाओं के लिए नौकरी का कैलेंडर जारी कर दिया है, समय-समय पर युवाओं को पता लगता रहेगा कि उनकी नौकरी के लिए कब भर्ती निकलेगी और कब परीक्षा होगी। उन्होंने पूर्व में हुई भर्ती परीक्षाओं पर भी तंज कसा और भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार की प्रशंसा भी की। कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला प्रभारी महेंद्र मेघवाल, भूपेंद्र देवासी, गजेन्द्रसिंह सिसोदिया, बंशीलाल सुथार, रवि सोलंकी, सुरेश सोलंकी, दिनेश महावर, सत्यनारायण, अमन मेहता परमवीरसिंह भाटी, दशरथसिंह भाटी, हिनल व्यास समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में मंच संचालन प्रकाश जांगू ने किया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने गोरा का 51 किलो की फूल माला व तलवार भेंट कर स्वागत किया।

यूथ कांग्रेस की चुनावी प्रक्रिया पर खड़े किए सवाल

इसके बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा कि 2023 से पहले कांग्रेस की सरकार ने छात्र संघ चुनाव बंद किए थे, उस समय हमारे संगठन ने मांग की थी, सेमेस्टर प्रक्रिया होने के कारण कुछ कठिनाई आई थी। अब बीजेपी सरकार छात्रसंघ चुनाव को लेकर सकारात्मक रूप से सोच रही है उम्मीद है सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और उनकी विचारधारा से जुड़े संगठन आमजन को जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं को मौका देते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष, मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष का हवाला देते हुए कहा कि इसी सोच के कारण हम जैसे युवाओं को इन पदों तक पहुंचने का मौका मिला है। वहीं दूसरे दलों में हालात विपरीत है, उन्होंने यूथ कांग्रेस के हो रहे चुनाव को लेकर भी तंज कसते हुए सवाल खड़े किए और कहा कि शुरुआत में ही पैसे लेकर बनाए जा रहे सदस्य कैसे होंगे और दूर दराज में बैठे गरीब तबके के युवा कैसे पैसे देकर सदस्य बन पाएंगे, यह सोचने वाला विषय है। उन्होंने कहा कि यूथ कांग्रेस के संगठन में शुरुआत में ही भ्रष्टाचार दिख रहा है, जो करोड़ों खर्च कर पद हासिल करेगा वो कैसी सेवा कर पाएगा।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter