जालोर जिले के 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी वाहन चालकों का कैम्प लगाकर नेत्र परीक्षण करें- कलक्टर

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Apr 29, 2026 • 6:34 PM  0
जालोर
NEWS CARD
Logo
जालोर जिले के 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी वाहन चालकों का कैम्प लगाकर नेत्र परीक्षण करें- कलक्टर
“जालोर जिले के 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी वाहन चालकों का कैम्प लगाकर नेत्र परीक्षण करें- कलक्टर”
Favicon
Read more on ddthindi.com
29 Apr 2026
https://www.ddthindi.com/eye-testing-camps-for-drivers-above-45-ordered-in-jalore
Copied
जालोर जिले के 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी वाहन चालकों का कैम्प लगाकर नेत्र परीक्षण करें- कलक्टर
  • स्कूली वाहनों की फिटनेस संबंधी जांच नियमित रूप से करने के निर्देश
  • जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न

जालोर . जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे की अध्यक्षता में बुधवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने कहा कि जिले में यातायात एवं सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत और प्रभावी बनाने के लिए कार्य करें। उन्होंने राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में संचालित सड़क सुरक्षा अभियान को प्रभावशाली ढंग से क्रियान्वित करने हेतु परिवहन, पुलिस और सार्वजनिक निर्माण विभाग को संयुक्त रूप से टीम का गठन करते हुए प्रभावी कारवाई करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित करवाने के साथ ही दुर्घटनाओं में जनहानि को रोकने के लिए सभी संबंधित विभाग मिलकर कार्य करें।

जिला कलक्टर ने परिवहन और पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वे ओवरलोडिंग एवं अनाधिकृत वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही करने के साथ ही स्कूली वाहनों के फिटनेस संबंधी उल्लंघन के मामलों में उचित कार्यवाही करें एवं संबंधित विभाग के अधिकारी प्रभावी मॉनिटरिंग के माध्यम से तय करें कि स्कूली वाहनों में क्षमता से अधिक स्कूली बच्चे परिवहन ना करें।

विज्ञापन

उन्होंने चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को जिले के 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी वाहन चालकों का कैम्प लगाकर नेत्र परीक्षण करने तथा राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों पर एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट सिस्टम से सुसज्जित एंबुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 

जिला कलक्टर ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण अधिकारियों को अमृतसर-जामनगर भारतमाला परियोजना पर डिवाइडर पर रेलिंग/सुरक्षा जाल, व्हीकल लेन साइन बोर्ड, स्पीड लिमिट संकेतक की सुनिश्चितता के निर्देश दिए ।

इस अवसर पर जिला परिवहन अधिकारी ओम प्रकाश चौधरी ने बताया कि जिलें में सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत इस माह कुल 320 लोडिंग वाहनों के पीछे रेडियम निर्मित रिफ्लेक्टर टेप लगाएं तथा 18 ओवरलोड वाहनों का चालान किया एवं सड़क पर दौड़ती 4 बिना नंबर की गाड़ियों विरुद्ध कार्रवाई की।

इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्रसिंह इंदौलिया, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भैराराम जाणी, सार्वजनिक निर्माण विभाग जालोर के अधिशासी अभियंता शंकरलाल सुथार, भीनमाल के अधिशासी अभियंता ओमप्रकाश सुथार, सांचौर के अधिशासी अभियंता प्रदीप पंवार, सहायक अभियंता प्रकाश देवासी, आरएसएचए के तकनीकी मैनेजर अमित सुथार सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter