100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जांच शिविरों का आयोजन

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
May 1, 2026 • 8:08 PM  0
जालोर
NEWS CARD
Logo
100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जांच शिविरों का आयोजन
“100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जांच शिविरों का आयोजन”
Favicon
Read more on ddthindi.com
1 May 2026
https://www.ddthindi.com/tb-free-india-campaign-screening-camps-organized-in-jalore
Copied
100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जांच शिविरों का आयोजन
  • जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. असीम परिहार ने किया देबावास में आयोजित शिविर निरीक्षण

जालोर. 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिले में टीबी उन्मूलन को गति देने के उद्देश्य से विभिन्न आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर निरंतर विशेष जांच शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों के माध्यम से आमजन की स्वास्थ्य जांच के साथ टीबी के संभावित रोगियों की समय पर पहचान एवं उपचार सुनिश्चित किया जा रहा है।

विज्ञापन

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. असीम परिहार ने अभियान के तहत आयुष्मान आरोग्य मंदिर देबावास में आयोजित शिविर का निरीक्षण किया तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिए कि अधिक से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग कर टीबी रोगियों की शीघ्र पहचान सुनिश्चित की जाए।

उन्होने बताया कि 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के क्रम में जिले में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, इन शिविर में स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा आमजन की टीबी संबंधी स्क्रीनिंग तथा हैंड हेल्ड डिजिटल मशीन से एक्स-रे कर टीबी रोग का निदान किया जा रहा है। आगामी दिनों में भीनमाल एवं रानीवाड़ा ब्लाॅक में शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

शिविर में उपस्थित आमजन को टीबी के लक्षण, बचाव एवं उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी भी प्रदान की गई, ताकि लोग समय रहते जांच करवा सकें। उन्होंने आमजन से अपील की कि टीबी के लक्षणों को नजरअंदाज न करें तथा समय पर जांच एवं उपचार लेकर टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को साकार करने में सहयोग करें। इस दौरान जिला कार्यक्रम समन्वयक इमरान बेग, फार्मासिस्ट कैलाश शर्मा, बीएचएस श्रवण कुमार, सीएचओ भरत कुमार, एआरजी मनीष सैनी समेत कई जन मौजूद रहे।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter