मैत्रीवाड़ा में आटा-साटा मामले को लेकर हुआ विवाद, महिला पर बरसाई लाठियां

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Apr 29, 2026 • 6:31 PM  0
अपराध
NEWS CARD
Logo
मैत्रीवाड़ा में आटा-साटा मामले को लेकर हुआ विवाद, महिला पर बरसाई लाठियां
“मैत्रीवाड़ा में आटा-साटा मामले को लेकर हुआ विवाद, महिला पर बरसाई लाठियां”
Favicon
Read more on ddthindi.com
29 Apr 2026
https://www.ddthindi.com/dispute-over-aata-saata-in-maitriwada-woman-attacked-with-sticks
Copied
मैत्रीवाड़ा में आटा-साटा मामले को लेकर हुआ विवाद, महिला पर बरसाई लाठियां

जालोर. जिले के रानीवाड़ा थाना क्षेत्र के मैत्रीवाडा में एक परिवार में आटा-साटा मामले को लेकर विवाद हो गया, इसके बाद एक महिला पर दो जनों ने लाठियां बरसा दी। इसका एक सीसीटीवी वीडियो भी वायरल हुआ है। मामले में महिला ने पुलिस थाने में रिपोर्ट भी दी है। मैत्रीवाडा निवासी कालीदेवी पत्नी वगताराम कलबी ने रिपोर्ट में बताया कि मेरे देवर रमेश कुमार के साटा में मेरी बेटी भावना कुमारी का विवाह किया हुआ है, रमेश कुमार की पत्नी रमेश कुमार के घर पर है तथा मेरी बेटी भावना अपने ससुराल धामसीन में है, लेकिन मेरे ससुर सोमाराम व मेरे देवर रमेश कुमार मेरी बेटी भावना की शादी तुडवाकर उसे हमारे घर लाने हेतु दबाव बना रहे है, लेकिन मै इस बात के लिए तैयार नहीं हुई।

विज्ञापन

इस बात को लेकर 22 अप्रेल 2026 को सुबह करीब 09.30 बजे मेरे देवर रमेश कुमार पुत्र सोमाराम व मेरे ससुर दोनों एकराय होकर पूर्व तैयारी के साथ हाथो मे लाठी एवं पत्थर लेकर आये तथा हमारे घर के बंद आंगन में अनाधिकृत रूप से प्रवेश कर मेरे साथ मारपीट करने लगे। मारपीट के दौरान मेरे देवर व ससुर ने मेरा ओरणा खीचकर नीचे गिरा दिया।जिससे मेरी लंज्जा भंग हुई। मारपीट में मेरे शरीर पर चोटें लगी। उस दाैरान मेरे पति वगताराम मेरी पुत्री नर्मदा एवं हमारे पड़ोसी देवाराम पुत्र गजाजी कलबी निवासी मैत्रीवाडा ने आकर बीच बचाव कर बड़ी मुशिकल से मुझे छुड़ाया, तब जाकर मेरे ससुर व मेेरे देवर मेरे घर से रवाना होकर अपने घर चले गये। महिला ने दोनों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

bolt Latest News

flash_on
वाई-फाई को भी बनाएं सुरक्षित, वरना हैकर की पहुंच आपके घर तक
NEW
flash_on
दांतीवास पटवारी द्वारा 10 हजार रुपये रिश्वत मांगने का मामला, एसीबी ने प्रकरण दर्ज किया
flash_on
अज्ञात मोबाइल नम्बरों से बालिकाओं को परेशान करने के आरोप में सांचौर कालिका पेट्रोलिंग टीम ने पांच युवकों को दस्तयाब किया
flash_on
डांगावास हत्याकांड में सभी आरोपियों के बरी होने पर कांग्रेस एससी विभाग ने जताया आक्रोश, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
flash_on
उथमण टोल पर ट्रक चालकों से अवैध वसूली करने वालों के विरुद्ध एसीबी की कार्यवाही
flash_on
ग्लूकोज ड्रिप की आड़ में की जा रही थी अवैध शराब की तस्करी, सांचौर पुलिस ने 550 कार्टन अंग्रेजी शराब से भरा ट्रक जब्त किया

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter