नाव एवं ट्रैक्टर मे बैठकर नेहड़ क्षेत्र में जलभराव का निरीक्षण करने पहुंचे जालोर कलक्टर व एसपी
जालोर. जिला कलक्टर डॉ प्रदीप के. गावंडे एवं जिला पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह इंदौलिया ने गुरुवार को अतिवृष्टि से प्रभावित हुए चितलवाना उपखंड के सुजानपुरा, हाडेचा, काछेला, खासरवी, चितलवाना ग्रामों सहित नेहड़ क्षेत्र का दौरा किया।
जिला कलक्टर ने एनडीआरएफ टीम के साथ नाव एवं ट्रैक्टर के माध्यम से ग्राम सुजानपुरा पहुंचे, वहाँ पहुंचकर उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। इस दौरान ग्रामवासियों द्वारा बारिश के समय आवागमन के लिए पुलिया का निर्माण, जलभराव की स्थिति का स्थाई समाधान सहित विभिन्न मांगे जिला कलक्टर के समक्ष रखी।
