एक समय था जब एक भी आरओबी नहीं था, वहीं आज दो आधुनिक आरओबी बनकर हुए तैयार- मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Jun 13, 2026 • 6:25 PM  0
राजनीति
NEWS CARD
Logo
एक समय था जब एक भी आरओबी नहीं था, वहीं आज दो आधुनिक आरओबी बनकर हुए तैयार- मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग
“एक समय था जब एक भी आरओबी नहीं था, वहीं आज दो आधुनिक आरओबी बनकर हुए तैयार- मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग”
Favicon
Read more on ddthindi.com
13 Jun 2026
https://www.ddthindi.com/jogeshwar-garg-inspects-new-railway-overbridge-in-jalore-says-city-gets-relief-from-railway-crossings
Copied
एक समय था जब एक भी आरओबी नहीं था, वहीं आज दो आधुनिक आरओबी बनकर हुए तैयार- मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग
  • जालोर को रेलवे फाटकों से मिली मुक्ति, आमजन की राह हुई आसान 

जालोर . राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने शनिवार सुबह सामतीपुरा रोड स्थित 45 करोड की लागत से बनकर तैयार हुए नवनिर्मित रेल्वे ओवरब्रिज का अवलोकन किया।

इस दौरान उन्होंने उपस्थित स्थानीय जनप्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए कहा कि एक समय था जहां जालोर में एक भी रेल्वे ओवरब्रिज नहीं था, वहीं आज दो-दो रेलवे ओवरब्रिज बनकर तैयार खड़े है(सर्किट आरओबी की लागत 92 करोड़़), जिससे आमजन की राह आसान हुई है, जिससे रेलवे फाटकों पर लगने वाली कतारों से भी शहरवासियों को मुक्ति मिली है। मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने कहा कि रेलवे ओवरब्रिज बनने से यातायात सुगम हुआ है, साथ ही आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं तथा लगने वाले लम्बे जामों से आमजन को राहत मिली है, इससे सफर सुरक्षित होगा तथा समय और ईंधन की बचत होगी। इस अवसर पर रवि सोलंकी, गणपतसिंह बगेडिया, प्रेमाराम देवासी, सुरेश सोलंकी, डिम्पल सिंह, रतन सुथार, दिनेश महावर सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter