कंवला क्षेत्र के खान धारकों ने कहा -बिजली समस्याएं नहीं सुधरी तो अगला बिल नहीं भरेंगे..., डिस्कॉम एसई को ज्ञापन देकर जीएसएस कर्मचारियों की गम्भीर लापरवाही की शिकायत की

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Jun 16, 2025 • 6:26 PM  0
जालोर
NEWS CARD
Logo
कंवला क्षेत्र के खान धारकों ने कहा -बिजली समस्याएं नहीं सुधरी तो अगला बिल नहीं भरेंगे..., डिस्कॉम एसई को ज्ञापन देकर जीएसएस कर्मचारियों की गम्भीर लापरवाही की शिकायत की
“कंवला क्षेत्र के खान धारकों ने कहा -बिजली समस्याएं नहीं सुधरी तो अगला बिल नहीं भरेंगे..., डिस्कॉम एसई को ज्ञापन देकर जीएसएस कर्मचारियों की गम्भीर लापरवाही की शिकायत की”
Favicon
Read more on ddthindi.com
16 Jun 2025
https://www.ddthindi.com/kanwla-miners-electricity-issues-complaint-discom-jalore
Copied
कंवला क्षेत्र के खान धारकों ने कहा -बिजली समस्याएं नहीं सुधरी तो अगला बिल नहीं भरेंगे..., डिस्कॉम एसई को ज्ञापन देकर जीएसएस कर्मचारियों की गम्भीर लापरवाही की शिकायत की

जालोर. कंवला पिक ग्रेनाइट माइनिंग संगठन चांदराई ब्लॉक ने सोमवार को जालोर डिस्कॉम अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंप कर खान क्षेत्रों में अघोषित बिजली कटौती व अन्य समस्याओं की निराकरण की मांग की है। ज्ञापन में बताया कि कंवला, भूति सुगालिया सिंधलान, वलदरा एवं कवराडा में खनन पट्टा क्षेत्र में वर्तमान में कई समस्याएं झेलनी पड़ रही है।उन्होंने बताया कि खनन पट्टा क्षेत्र को ग्राम कवराड़ा जीएसएस से विद्युत सप्लाई होती है, जिसमें बार-बार अघोषित बिजली कटौती की जा रही है। जिसके कारण खनन कार्य में बाधा उत्पन्न होने से खननधारकों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। साथ में राज्य सरकार के राजस्व को नुकसान हो रहा है।

कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप

ज्ञापन में खननधारकों ने जीएसएस के कार्मिकों पर भी गम्भीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि कार्मिकों की लापरवाही के कारण थोड़ी सी हवा या बारिश हो जाने पर भी तकनीकी खराबी बताकर 5 से 7 घंटे बिजली कटौती की जा रही है। खनन पट्टा क्षेत्र में प्राप्त वोल्टेज नहीं आने के कारण समस्या हमेशा बनी रहती है।जिससे का कारण पट्टा धारकों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। विद्युत उपकरण जल जाते हैं।

विज्ञापन

व्यवहार भी नहीं रहता उचित

ज्ञापन में बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि कवराडा जीएसएस के कर्मचारियों से संपर्क किया जाता है तब सर्वप्रथम तो कोई कर्मचारी मिलता ही नहीं और यदि मिल जाए तो शराब के नशे में मिलता है और कहा जाता है कि ना तो हमारे पास समय है और ना ही हमारे पास संसाधन है, ऐसे में समस्याओं का समाधान नहीं हो सकता, इसलिए समस्याओं के निराकरण हेतु खान पट्टा धारक यहां पहुंचने को मजबूर हुए हैं। ज्ञापन में बताया कि एफआरटी वालों से संपर्क करते हैं तो वे कहते हैं कि हमारे पास पूरे जिले का ठेका है इसलिए आपकी समस्याओं का समाधान नहीं कर सकते। ज्ञापन में बताया कि कंवला ग्राम में स्वीकृत जीएसएस का कार्य शीघ्र शुरू करवाया जाय।

विज्ञापन

बिजली बिल भरने को नहीं हो पाएंगे सक्षम

खान पट्टा धारकों ने कहा कि समस्याओं को लेकर जेईएन से संपर्क करते हैं तो उनका गैर जिम्मेदार बयान सुनने को मिलता है, वे कहते है कि यह तो ऐसे ही चलेगा, आपको जो कार्रवाई करनी है जिस स्तर पर करनी है कर सकते हैं, हमें तो यह नौकरी करनी है। इसलिए मजबूरी में जालोर मुख्यालय पर इन समस्याओं को लेकर आना पड़ा। ज्ञापन में खान धारकों ने स्पष्ट किया कि समस्याओं का समाधान नहीं होता है तो खान धारक आगामी माह का बिल भरने के लिए सक्षम नहीं होंगे। इस दौरान अध्यक्ष भंवरसिंह खींची, मोतीसिंह चौहान, नरेंद्र चौधरी, सुरेंद्र देवड़ा, नरपत सिंह चावड़ा, हनुमान सिंह, करणसिंह, जबर सिंह, सुरेश चौधरी व उमेदसिंह समेत खान धारक उपस्थित थे।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter