जालोर शहर बचाओ विकास समिति के समर्थन से 12 जनों ने पार्षद पद के लिए भरे नामांकन

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Aug 29, 2026 • 7:15 PM  0
राजनीति
NEWS CARD
Logo
जालोर शहर बचाओ विकास समिति के समर्थन से 12 जनों ने पार्षद पद के लिए भरे नामांकन
“जालोर शहर बचाओ विकास समिति के समर्थन से 12 जनों ने पार्षद पद के लिए भरे नामांकन”
Favicon
Read more on www.ddthindi.com/s/e8a702
29 Aug 2026
https://www.ddthindi.com/s/e8a702
Copied
जालोर शहर बचाओ विकास समिति के समर्थन से 12 जनों ने पार्षद पद के लिए भरे नामांकन
  • रूपराज पुरोहित के नेतृत्व में भरा गया नामांकन

जालोर. जालोर नगर परिषद चुनाव को लेकर जालोर शहर बचाओ विकास समिति ने भी चुनावी मैदान में अपनी सक्रियता तेज कर दी है। शनिवार को समिति के अध्यक्ष रूपराज पुरोहित के समर्थन 12 जनों ने पार्षद पद के लिए नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान समिति के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

जालोर शहर बचाओ विकास समिति की ओर से समर्थित महेंद्र राणा वार्ड 29, नरपत राज वार्ड 20, जसाराम वार्ड 27, कमलेश कुमार वार्ड 12, रमेश गहलोत वार्ड 03, प्रियंका डाबी वार्ड 32, विक्रम भारती वार्ड 19, चंद्रप्रकाश नागर वार्ड 15, कमलेश शर्मा वार्ड 10 तथा संजय कुमार वार्ड 40 सहित अन्य उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया।

समिति की ओर से बताया गया कि कुल 12 उम्मीदवारों ने नामांकन प्रक्रिया में हिस्सा लिया। शेष प्रत्याशी सोमवार को नामांकन करेंगे।

वार्ड 30 से रूपराज पुरोहित सोमवार को भरेंगे नामांकन

जालोर शहर बचाओ विकास समिति के अध्यक्ष रूपराज पुरोहित ने भी चुनाव मैदान में उतरने का निर्णय लिया है। वे वार्ड 30 से सोमवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इसके साथ ही समिति के अन्य शेष उम्मीदवारों के नामांकन भी सोमवार को दाखिल किए जाने की तैयारी है।

नामांकन के अवसर पर समिति अध्यक्ष रूपराज पुरोहित ने कहा कि उन्हें जालोर शहर की जनता पर पूरा भरोसा है और जनता का भी उन पर विश्वास है। उन्होंने कहा कि पिछले करीब चार वर्षों से उन्होंने विशेष रूप से भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार बड़े आंदोलन और संघर्ष किए हैं तथा शहर के विभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर जनता की आवाज उठाई है।

विज्ञापन

पुरोहित ने कहा कि जालोर शहर की जनता बदलाव चाहती है और यदि शहर से भ्रष्टाचार को समाप्त करना है तो नगर परिषद की जिम्मेदारी ऐसे लोगों के हाथ में जानी चाहिए जो लंबे समय से भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि जनता इस बार विकास, पारदर्शिता और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई को प्राथमिकता देगी।

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

नामांकन दाखिल करने के दौरान जालोर शहर बचाओ विकास समिति के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह नजर आया। इस अवसर पर समिति के सचिव योगी शेषनाथ, उपाध्यक्ष मांगीलाल साथुआ, नारायण सिंह पुरोहित ऊण, सायला प्रमुख बाबू देवासी, चुनीलाल पुरोहित सहित बड़ी संख्या में समिति के कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

समिति पदाधिकारियों ने कहा कि आने वाले दिनों में शेष वार्डों के उम्मीदवारों के नामांकन भी दाखिल किए जाएंगे। सोमवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद समिति द्वारा चुनाव प्रचार को और तेज किया जाएगा।

जालोर नगर परिषद चुनाव में जालोर शहर बचाओ विकास समिति के उम्मीदवारों के मैदान में उतरने से चुनावी मुकाबला और रोचक होने के आसार हैं। समिति की ओर से भ्रष्टाचार, शहर के विकास, मूलभूत सुविधाओं और पारदर्शी नगर परिषद व्यवस्था को प्रमुख चुनावी मुद्दा बनाए जाने की बात कही जा रही है।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter