राष्ट्र विकसित भारत के पथ पर निरंतर अग्रसर-जोगेश्वर गर्ग
- जालोर जिले में स्वाधीनता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न
- मुख्य समारोेह में विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने किया ध्वजारोहण
जालोर. जालोर जिले में 80वें स्वाधीनता दिवस का मुख्य समारोह शनिवार को शाह पंूजाजी गेनाजी स्टेडियम जालोर में हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ जिसमें राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने ध्वजारोहण कर समारोेह का शुभारम्भ किया।
जालोर स्टेडियम में आयोजित समारोह मंे मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण के बाद परेड का निरीक्षण किया तथा परेड कमाण्डर रिजर्व लाइन निरीक्षक लीलसिंह के नेतृत्व मे मार्च पास्ट की सलामी ली।
विज्ञापन
मुख्य समारोह में जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे, जिला पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्रसिंह इंदौलिया, जनप्रतिनिधि सहित अधिकारी-कार्मिक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मुख्य समारोह में राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने स्वाधीनता दिवस पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि विकसित भारत के संकल्प के साथ देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सेवा एवं सुशासन के संकल्प को साकार करते हुए राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान विकास के पथ पर अग्रसर है। राज्य सरकार के अनेक लोक कल्याणकारी फैसले व नीतिगत निर्णयों से कृषकों, युवाओं, महिलाओं, वृद्धजनों एवं सैनिक कल्याण सहित सामाजिक सुरक्षा, ऊर्जा, पेयजल एवं सड़क इत्यादि क्षेत्रों में राजस्थान प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम सेे अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा युवा, किसान, वृद्ध एवं गरीब के हितों को ध्यान में रखा गया है।
विज्ञापन
न्होंने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, पीएम किसान सम्मान निधि योजना, वीबी-जी रामजी, स्वच्छ भारत मिशन, लाडो प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री युवा संबल योजना सहित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से पात्र व्यक्ति को आर्थिक संबल देते हुए लाभान्वित किया जा रहा है।
विज्ञापन
मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने इस अवसर पर कहा कि जिले के लिए राज्य सरकार द्वारा की गयी बजट घोषणाओं के क्रम में कुल 580 करोड़ रूपये की लागत से रोहिट-आहोर-बागरा सड़क निर्माण, कुल 565 करोड़ रूपये की लागत से सांचौर-रानीवाड़ा-मंडार सड़क निर्माण, नून हवाई पट्टी सुदृढ़ीकरण, जालोर शहर स्थित भगतसिंह स्टेडियम में कुल 80 लाख रूपये की लागत से टेबल टेनिस-बैंडमिंटन हॉल निर्माण, सायला में खेल स्टेडियम, जीवाणा में अनार मंडी, सायला-विराणा में कुल 25 करोड़ रूपये की लागत से जवाई नदी पर पुल निर्माण कार्य, जालोर शहर में सुंदेलाव तालाब के सौन्दर्यकरण हेतु अमृत 2.0 योजना के तहत कुल 2 करोड़ रूपये की राशि से निर्माण कार्य, चितलवाना को लेटा से जोड़ते हुए नव एमड़ीआर सड़क कार्य एवं वीर वीरमदेव-कान्हड़देव की शौर्यगाथा दर्शाने के लिए भव्य पैनोरमा का निर्माण कार्य प्रगतिरत है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जिले में ‘हरियालो राजस्थान’ के माध्यम से वन विभाग द्वारा सघन वृक्षारोपण किया जा रहा है एवं जालोर शहर स्थित कालाघाटा में 2 करोड़ रूपये की लागत से ‘लवकुश वाटिका’ का निर्माण किया गया है, जिसमें एडवेंचर गतिविधियों जिपलाइन, चिल्ड्रन पार्क सम्मिलित है।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेन्द्र सिंह चांदावत ने माननीय राज्यपाल का आम जनता के नाम सन्देश का पठन किया । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित हुए समारोह में मार्च पास्ट में एनसीसी प्रथम व भारत स्काउट-गाइड द्वितीय स्थान पर रहे तथा व्यायाम प्रदर्शन में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रताप चौक, जालोर प्रथम व पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जालोर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। समारोह में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रताप चौक की बालिकाओं ने राजस्थानी लोक संस्कृति पर आधारित गीत पर सामूहिक नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति दी। पीएमश्री उच्च माध्यमिक विद्यालय जालोर के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीत पर स्काउट-गाइड ने अपनी प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं वी आर गुरूकुल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बैंड वादन के माध्यम से देशभक्ति का भाव जगा दिया। जालोर पब्लिक स्कूल के स्काउट्स विद्यार्थियों ने पिरामिड फॉर्मेशन के माध्यम से देशभक्ति का संदेश दिया, तो वहीं नेहरू युवा केन्द्र गैर नृत्य दल ने आकर्षक प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
समारोह में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कार्मिकों, पुलिसकर्मी, खिलाड़ियों, नागरिकों व संस्थाओं को भी मुख्य समारोह में प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उत्कृष्ट संचालन निशा एम. कुट्टी व रणजीत प्रजापत ने किया।
विज्ञापन
समारोह में पूर्व विशेष योग्यजन आयुक्त धनाराम पुरोहित, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नंदकिशोर राजोरा, उप वन संरक्षक जयदेव सिंह चारण, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोटाराम, लोकतंत्र सेनानी एवं एडवोकेट मधुसूदन व्यास, जालोर उपखण्ड अधिकारी मनोज चौधरी, उप पुलिस अधीक्षक गौतम जैन, सीएमएचओ डॉ. भेराराम जाणी, रवि सोलंकी, गजेन्द्र सिंह सिसोदिया, लोकतंत्र सेनानी बंशीसिंह चौहान एवं बाबुदास वैष्णव सहित विभिन्न अधिकारी, जनप्रतिनिधि, कर्मचारी, नागरिक एवं महिला¬एं उपस्थित रहे। मुख्य समारोह से पूर्व मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग सहित जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे, पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह इन्दौलिया ने शहीद स्मारक पहुंच पुष्प चक्र अर्पित कर नमन किया।