देसू में आयोजित हुआ ग्रामीण सेवा शिविर, त्वरित समाधान कर योजनाओं से किया लाभान्वित

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Jun 16, 2026 • 5:44 PM  0
जालोर
NEWS CARD
Logo
देसू में आयोजित हुआ ग्रामीण सेवा शिविर, त्वरित समाधान कर योजनाओं से किया लाभान्वित
“देसू में आयोजित हुआ ग्रामीण सेवा शिविर, त्वरित समाधान कर योजनाओं से किया लाभान्वित”
Favicon
Read more on ddthindi.com
16 Jun 2026
https://www.ddthindi.com/rural-service-camp-held-in-desu-people-benefited-through-government-schemes
Copied
देसू में आयोजित हुआ ग्रामीण सेवा शिविर, त्वरित समाधान कर योजनाओं से किया लाभान्वित

जालोर. राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में 12 जून से 15 जुलाई तक आयोजित किए जा रहे ग्रामीण सेवा शिविर - 2026 के अंतर्गत मंगलवार को आहोर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत देसू में शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर की अध्यक्षता करते हुए श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार आम जन के कल्याण हेतु प्रतिबद्ध है तथा राज्य में आयोजित किये जा रहे ग्रामीण सेवा शिविर के माध्यम से आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित भी किया जा रहा है। 

इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों को पीएम स्वामित्व योजना के अंतर्गत स्थानीय ग्रामीणों को पट्टे वितरण किए एवं शिविर का अवलोकन करते हुए ग्रामीणों की परिवेदनाओं के समाधान हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। 

विज्ञापन

इस अवसर पर आहोर विधायक छगन सिंह राजपुरोहित ने कहा की राज्य सरकार ज़िलें में आयोजित किए जा रहे ग्रामीण सेवा शिविर के माध्यम से समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचकर जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों से लाभान्वित करने हेतु प्रयासरत है। इस अवसर पर आहोर उपखंड अधिकारी रोहित चौहान सहित विभागीय अधिकारी-कार्मिक, जनप्रतिनिधिगण एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। 

गुरुवार को इन ग्राम पंचायतों में होगा शिविर का आयोजन

ग्रामीण सेवा शिविर के तहत 18 जून, गुरूवार को जालोर उपखंड की मडगांव, आहोर उपखंड की सुगालिया जोधा, बागोड़ा की खोखा, सायला की जीवाणा, भीनमाल की जुंजाणी, जसवंतपुरा की सावीधर, रानीवाड़ा की धानोल, चितलवाना की निम्बाउ व सांचोर उपखंड की सेड़िया ग्राम पंचायत में शिविर आयोजित किए जाएंगे।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter