भाजपा पशुपालन प्रकोष्ठ के स्नेहमिलन में लुम्बाराम बोले- पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने पशुपालकों को योजनाएं बंद की थी, मैं इनकी पीड़ा समझता हूं...
सिरोही. भाजपा पशुपालन प्रकोष्ठ का स्नेहमिलन कार्यक्रम सिंधी धर्मशाला में आयोजित हुआ। जालोर सिरोही लोकसभा भाजपा प्रत्याशी लुंबाराम चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने पशुपालकों व किसानों के लिए कई योजना बनाई, लेकिन पूर्ववर्ती गहलोत सरकार ने योजनाओं को बंद कर दिया। इसके कारण पशुपालकों व किसानों में भारी रोष है।
उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने कहा था कि मैं केंद्र से एक रुपया भेजता हूं तो नीचे आते-आते गरीबों को 15 पैसे मिलते हैं , लेकिन केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार बनते ही में जन धन योजना के माध्यम से वंचित गरीब लोगों के बैंक खाते खुले, जिसके कारण मोदी सरकार से जो पैसे भेजते वे सीधे गरीबों के खाते में आता है। जिसके कारण बिचौलियों का भ्रष्टाचार खत्म हो गया। उन्होंने कहा कि पहले पेंशन के लिए लोगों को ऑफिसों के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन भाजपा सरकार में पेंशन सीधे बैंक खाते में आती है। लोकसभा प्रत्याशी चौधरी ने कहा कि मैं यहा का स्थानीय हूं जो आपके बीच में रहकर आमजन का दुख दर्द को दूर करने का प्रयास करूंगा।