बागरा में जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का हुआ समापन
जालोर। बागरा की राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय आथमणावास में गत चार दिनों से चल रही 69 वीं जिला स्तरीय प्रतियोगिता का रविवार को समारोह पूर्वक समापन हुआ इस प्रतियोगिता में 14 वर्ष छात्र-छात्रा वर्ग में जिले की कुल 41 टीमों के 132 खिलाड़ियों ने भाग लिया जिसमें 14 वर्ष छात्रा वर्ग में 16 टीमों के 57 छात्राओं ने भाग लिया इस प्रतियोगिता का समापन रविवार को जालोर प्रधान नारायण सिंह के मुख्य अतिथि में एवं प्रेमपाल डाबी ने अध्यक्षता की वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में भामाशाह भबूतसिह राठौड़, राधेश्याम अग्रवाल, निलेश कुमार प्रजापत, इख़्तार खान ,कैलाश कुमार विश्नोई, जितेंद्र सिंह डूडसी, नीलेश प्रजापत मौजूद थे
विज्ञापन