पूर्व मंत्री सुखराम विश्नोई की भूख हड़ताल जारी, बोले-जब तक निराकरण नहीं होगा तब तक अनशन जारी रहेगा

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Jun 14, 2026 • 5:51 PM  0
राजनीति
NEWS CARD
Logo
पूर्व मंत्री सुखराम विश्नोई की भूख हड़ताल जारी, बोले-जब तक निराकरण नहीं होगा तब तक अनशन जारी रहेगा
“पूर्व मंत्री सुखराम विश्नोई की भूख हड़ताल जारी, बोले-जब तक निराकरण नहीं होगा तब तक अनशन जारी रहेगा”
Favicon
Read more on ddthindi.com
14 Jun 2026
https://www.ddthindi.com/former-minister-sukhram-vishnoi-hunger-strike-continues-over-public-issues-in-sanchore
Copied
पूर्व मंत्री सुखराम विश्नोई की भूख हड़ताल जारी, बोले-जब तक निराकरण नहीं होगा तब तक अनशन जारी रहेगा

जालोर. सांचौर विधानसभा क्षेत्र की आम जनता वर्तमान में अनेक गंभीर समस्याओं से जूझ रही है। इन समस्याओं के निराकरण के लिए पूर्व में एडीएम सांचौर को ज्ञापन दिया था परन्तु क्षेत्र की समस्याओं को निराकरण नहीं होने के कारण रविवार दूसरे दिन पूर्व मंत्री सुखराम विश्नोई के नेतृत्व में आमरण अनशन (भूख हड़ताल) पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर कार्यालय सांचौर के आगे बैठे हैं। दूसरे दिन विश्नोई के साथ हिन्दुसिंह चौहान चितलवाना, भलाराम देवासी पालड़ी सोलंकियान भी भूख हड़ताल पर बैठे हैं। इसमें मांग रखी है कि वर्ष 2022 की किसानों को आदान-अनुदान 88 करोड़ रूपये चितलवाना तहसील के व सांचौर तहसील के पांच ग्राम पंचायतों का अनुमानित 12 करोड़ रूपये बकाया है। जिसका अविलम्ब भुगतान किया जाए। वर्ष 2025 को रबी व खरीफ फसल का आदान-अनुदान राशि क्षेत्र के गावों में चंद लोगों को भुगतान करके बंद कर दिया हैं जिसको सम्पूर्ण किसानों को भुगतान करवाया जाए, फसल बीमा 2025 का क्लेम कुछ लोगों को दोनों फसलों का दिया गया है, जिसका भी बीमा किया हुआ है उन सभी किसानों को भुगतान किया जाए, नर्मदा कमाण्ड क्षेत्र में नर्मदा नहर परियोजना निर्माण के समय कमजोरी के कारण नहर से पानी का रिसाव होने से किसानों के खेत खराब हो गए तथा कई किसान भूमिहीन हो गए हैं उन्हे अन्यत्र जगहों पर भूमि आवंटन की जाए। नर्मदा नहर से ज्यादा रिसाव हो रहा है उन्हें दुबारा निर्माण करवाया जाए। नर्मदा नहर का सर्वे के लिए सरकार द्वारा 2 करोड़ रूपये आंवटित किया गया हैं नर्मदा विभाग उसमें लिपापोती कर रहा हैं उन्हें सही तरीके से सर्वे करवाकर ठीक किया जाए।

विज्ञापन

इसी प्रकार जल जीवन मिशन योजना में कुछ राजस्व गांव व ढाणियां में पानी कनेक्शनों से वंचित रखे गए हैं उन्हें दुबारा सर्वे करवाकर जोड़ा जाए व पाईप लाईन निर्धारित मापदंड के अनुसार नहीं बिछाई गई हैं उनकी जांच करवाकर दुबारा सही तरीके से बिछाई जाए, डब्ल्यूडीएम सड़के अधुरी पड़ी हैं उन्हें अविलम्ब पूर्ण करवाया जाए, ग्राम आकोड़िया में गैर खातेदारी किसानों की भूमि को खातेदारी घोषित की जाए, ग्राम कुकड़िया की जमीन पर रिन्यू सोलर कम्पनी द्वारा रास्ता बन्द कर दिया हैं उन्हे अवलिम्ब खुलवाया जाए। वहीं 2 फरवरी 26 को सहायक अभियन्ता, नर्मदा नहर परियोजना सांचौर द्वारा खेतेश्वर कोलानी, वाल्मिकी नगर, हरिजन कोलोनी के आस-पास के लोगों को नोटिस जारी कर रहवासी प्लोटों के सबूत मांगे हैं जबकि इन कोलोनियों में सभी लोगों के पट्टे बने हुए हैं पट्टे होते हुए भी हटाने के नोटिस जारी किए हैं नोटिस अविलम्ब निरस्त करवाया जाए, नगरपालिका क्षेत्र में सफाई व्यवस्था चरमरा रही हैं व नाले भी कचरे से भरे पड़े हैं तथा दाउड़ा तालाब भी भर गया हैं जिसका पानी घरों में आ रहा है। कचरा यार्ड के फैंसिंग नहीं होने के कारण गाये कचरा खा रही हैं उन्हे तत्काल बंद किया जाए। इन सभी समस्याओं को लेकर शनिवार से आमरण अनशन शुरू किया गया है। विश्नोई का कहना है कि जब तक निराकरण नहीं होगा तब तक आमरण अनशन व धरना जारी रहेगा।

दूसरे दिन तीन जने भूख हड़ताल पर रहे 

इन मांगों को लेकर पूर्व मंत्री सुखराम विश्नोई, हिन्दुसिंह चौहान व भलाराम देवासी पालड़ी सोलंकियान भूख हड़ताल पर बैठे हुए है। इनकी रविवार को स्वास्थ्य जांच भी हुई। वहीं गोमाराम देवासी ब्लॉक अध्यक्ष सांचौर, चन्दनसिंह राजपूत विरोल, बीरबल लोल सांचौर, प्रवीण सारण सांचौर, रामचन्द मेघवाल, जगदीश ग्वारिया सांचौर, केसाराम मेहरा धमाणा, हुकमाराम लोमरोड़, मोहनलाल जाखड़ ईश्वर पुरोहित भड़वल, सुखराम खोखर सांचौर, नगरपालिका पार्षद अमितखाँ, सलीमखाँ दहिया सांचौर, पीराराम फालना, न. पा. पार्षद रमेश बाबर सहित बड़ी संख्या में किसान आमरण अनशन पर रहे।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter