मिलावट की आशंका में 546 किलो नमक जब्त

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Nov 19, 2025 • 6:35 PM  0
अ
अपराध
NEWS CARD
Logo
मिलावट की आशंका में 546 किलो नमक जब्त
“मिलावट की आशंका में 546 किलो नमक जब्त”
Favicon
Read more on ddthindi.com
19 Nov 2025
https://www.ddthindi.com/mandwala-546-kg-salt-seized-adulteration-suspected
Copied
मिलावट की आशंका में 546 किलो नमक जब्त

जालोर. शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा दल ने बुधवार को मांडवला में कार्यवाही करते हुए मिलावट होने के संदेह पर 546 किलो नमक जब्त किया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. भैराराम जाणी ने बताया कि खाद्य सुरक्षा दल द्वारा बुधवार को मांडवला के एक प्रतिष्ठान में कार्यवाही करते हुए मिलावट होने की आशंका पर 546 किलो नमक जब्त किया है। साथ ही नमक के सैम्पल जांच के लिए जनस्वास्थ्य प्रयोगशाला जोधपुर भिजवाया गया है, रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार अग्रीम कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिकारी हनवन्त सिंह ने बताया कि शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत मांडवला में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया, इस दौरान राजाराम किराणा स्टोर मैन बाजार मांडवला में निरीक्षण के दौरान महाभोग नामक ब्रांड के आयोडाइज नमक में मिलावट की आशंका में कुल 546 किलो नमक जब्त किया गया।

bolt Latest News

flash_on
बागरा : लुटेरी दुल्हन के दर्ज मामले में मुख्य साजिशकर्ता समेत 4 गिरफ्तार 
NEW
flash_on
जोधपुर एटीएस ने रानीवाड़ा में भारी मात्रा में 27204 नशीली टेबलेट्स जब्त कर डॉक्टर समेत 6 को गिरफ्तार किया
flash_on
वाई-फाई को भी बनाएं सुरक्षित, वरना हैकर की पहुंच आपके घर तक
flash_on
दांतीवास पटवारी द्वारा 10 हजार रुपये रिश्वत मांगने का मामला, एसीबी ने प्रकरण दर्ज किया
flash_on
अज्ञात मोबाइल नम्बरों से बालिकाओं को परेशान करने के आरोप में सांचौर कालिका पेट्रोलिंग टीम ने पांच युवकों को दस्तयाब किया
flash_on
डांगावास हत्याकांड में सभी आरोपियों के बरी होने पर कांग्रेस एससी विभाग ने जताया आक्रोश, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter