रोडला ग्रामीण सेवा शिविर में 68 खाताधारकों का शांतिपूर्ण भूमि बंटवारा बना मिसाल, आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित ने सुनीं जनसमस्याएं

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Jul 30, 2026 • 6:23 PM  0
जालोर
NEWS CARD
Logo
रोडला ग्रामीण सेवा शिविर में 68 खाताधारकों का शांतिपूर्ण भूमि बंटवारा बना मिसाल, आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित ने सुनीं जनसमस्याएं
“रोडला ग्रामीण सेवा शिविर में 68 खाताधारकों का शांतिपूर्ण भूमि बंटवारा बना मिसाल, आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित ने सुनीं जनसमस्याएं”
Favicon
Read more on ddthindi.com
30 Jul 2026
https://www.ddthindi.com/rodla-rural-service-camp-68-land-partitions-settled-ahore-mla-chhagan-singh-rajpurohit
Copied
रोडला ग्रामीण सेवा शिविर में 68 खाताधारकों का शांतिपूर्ण भूमि बंटवारा बना मिसाल, आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित ने सुनीं जनसमस्याएं

जालोर. ग्राम पंचायत रोडला में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर–2026 में आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित ने सहभागिता कर ग्रामीणों की समस्याओं की जनसुनवाई की तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों को प्राप्त प्रकरणों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

शिविर की सबसे उल्लेखनीय उपलब्धि 68 खाताधारकों के भूमि बंटवारे का शांतिपूर्ण एवं आपसी सहमति से एक ही मंच पर संपादन रही। लंबे समय से लंबित इस प्रकरण का सफल समाधान ग्रामीण सेवा शिविर की ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में सामने आया, जिससे संबंधित परिवारों को बड़ी राहत मिली तथा प्रशासनिक समन्वय और आपसी सहमति का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत हुआ।

विज्ञापन

इस अवसर पर विधायक राजपुरोहित ने ग्रामीणों से सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन से जुड़े प्रत्येक प्रकरण का संवेदनशीलता के साथ त्वरित समाधान किया जाए तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक बिना किसी विलंब के पहुंचाया जाए।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप ग्रामीण सेवा शिविरों का उद्देश्य शासन को गांवों तक पहुंचाकर आमजन को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराना तथा उनकी समस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। ऐसे शिविर प्रशासन और जनता के बीच विश्वास को मजबूत करने के साथ-साथ सुशासन की अवधारणा को भी साकार कर रहे हैं।

शिविर में उपखंड अधिकारी आहोर, मंडल अध्यक्ष लाखाराम देवासी, प्रशासक हुकमसिंह राठौड़, भंवरपुरी गोस्वामी, मांगीलाल राव, मंगलसिंह भाटी, भीखाराम कुमावत, मांगीलाल देवासी, हरखू कंवर रोडला, प्रवीण कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। साथ ही बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य नागरिकों ने शिविर में भाग लेकर अपनी समस्याओं का समाधान कराया।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter