साफाड़ा में पाइप लाइन लीकेज ठीक करने दो बार प्रशासक ने विभाग को लिखा पत्र, कोई सुनवाई नहीं, जमा हो रहा कीचड़

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Jul 29, 2026 • 6:50 PM  0
जालोर
NEWS CARD
Logo
साफाड़ा में पाइप लाइन लीकेज ठीक करने दो बार प्रशासक ने विभाग को लिखा पत्र, कोई सुनवाई नहीं, जमा हो रहा कीचड़
“साफाड़ा में पाइप लाइन लीकेज ठीक करने दो बार प्रशासक ने विभाग को लिखा पत्र, कोई सुनवाई नहीं, जमा हो रहा कीचड़”
Favicon
Read more on ddthindi.com
29 Jul 2026
https://www.ddthindi.com/safada-water-pipeline-leak-phd-ignores-administrator-complaints-jalore
Copied
साफाड़ा में पाइप लाइन लीकेज ठीक करने दो बार प्रशासक ने विभाग को लिखा पत्र, कोई सुनवाई नहीं, जमा हो रहा कीचड़
  • सांफ़ाड़ा प्रशासक दो बार लिख चुके पीएचइडी को पत्र, अधिकारी कर रहे नजर अंदाज!
  • पाइप लाइन लीकेज से बस स्टैंड और स्कूल के आगे जमा हो रहा पानी, बना मुसीबत

जालोर. जिले के नजदीक सांफ़ाड़ा गांव से गुजर रही पानी की मुख्य लाइन कई जगह से लीकेज होने की बात सामने आई है और इसको लेकर ग्राम पंचायत के प्रशासक ने पिछले छह महीने में दो बार जलदाय विभाग को पत्र व्यवहार कर ध्यान में लाने के प्रयास किए, इसके बावजूद विभाग न तो ठीक कर रहा है और न ही कोई सुनवाई। 

विज्ञापन

ऐसे में लीकेज पानी सड़क पर गंदगी और कीचड़ करने के अलावा बीमारी को भी न्यौता दे रहा है, प्रशासक हुकमसिंह के अनुसार पास में ही स्कूल है जिसके गेट के पास लीकेज पानी जमा हो रहा है लेकिन इस छोटी समस्या को भी जलदाय विभाग के अधिकारी नजर अंदाज कर रहे हैं और भुगतना ग्राम पंचायत के प्रशासक को पड़ रहा है, क्योंकि ग्रामीण उन्हें इस समस्या को लेकर प्रतिदिन अवगत कराते हैं, इधर ग्राम पंचायत के प्रशासक ने पीएचइडी के सहायक अभियंता को दो बार पत्र लिखकर इस समस्या के समाधान की मांग की है, लेकिन उन्होंने इसे समाधान करने को उचित नहीं समझा या कोई अन्य कारण, लेकिन समस्या तस की तस बनी हुई है। बता दें कि सांफ़ाड़ा गांव में से पानी की एक पाइप लाइन जालोर शहर की ओर जाती है, प्रशासक और ग्रामीणों के मुताबिक वो पाइप लाइन गांव के बस स्टैंड के पास लीकेज है जहाँ से पानी सड़क पर जमा होने लगता है जिससे कीचड़ फैल रहा है, ऐसे में वहां से गुजरने में वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, इतना ही नहीं ग्रामीणों को प्रतिदिन आवाजाही में भी काफी दिक्कत होती है, ऐसे में इसका समाधान होने पर ग्रामीणों को काफी राहत मिलेगी। 

ग्राम पंचायत के प्रशासक दो बार अधिकारी के नाम पत्र लिख चुके

ग्राम पंचायत सांफ़ाड़ा के प्रशासक हुकमसिंह राठौड़ दो बार पीएचइडी के सहायक अभियंता को पत्र लिख चुके हैं, पहला पत्र उन्होंने 19 फरवरी 2026 को लिखा था तो दूसरा पत्र 14 मई 2026 को लिखा था। जिसमें उन्होंने बताया कि पानी की लाइन लीकेज होने से सड़क पर पानी जमा हो रहा है जो ग्रामीणों के लिए प्रतिदिन मुसीबत बन रहा है, पास में ही स्कूल है ऐसे में बच्चे वहाँ से गुजरते हैं तो कीचड़ को पार करना पड़ता, इतना ही नहीं पानी भी व्यर्थ बह रहा है। जिसे समय पर ठीक करवाया जाए तो समस्या खत्म हो सकेगी।  

इनका कहना है...

मैं दो बार जलदाय विभाग को पत्र लिख चुका हूं, गांव के लोग समझते हैं कि इस समस्या का समाधान सरपंच(प्रशासक)नहीं करवा रहे हैं जबकि यह काम जलदाय विभाग का है। अधिकारी को कहकर परेशान हो गए हैं लेकिन समाधान नहीं हो रहा है।

-हुकमसिंह राठौड़, ग्राम पंचायत प्रशासक सांफ़ाड़ा

मामला ध्यान में आया है तो जल्द ही इसको ठीक करवाया जाएगा ताकि ग्रामीणों को परेशानी नहीं हो।

-बीएन शर्मा, एईएन जलदाय विभाग, जालोर

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter