प्रत्येक व्यक्ति को खुद को समझना होगा तो ही अपने कर्तव्य का बोध होगा- प्रतापपुरी

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Mar 30, 2025 • 6:04 PM  785  0
सामाजिक गतिविधि
NEWS CARD
Logo
प्रत्येक व्यक्ति को खुद को समझना होगा तो ही अपने कर्तव्य का बोध होगा- प्रतापपुरी
“प्रत्येक व्यक्ति को खुद को समझना होगा तो ही अपने कर्तव्य का बोध होगा- प्रतापपुरी”
Favicon
Read more on ddthindi.com
30 Mar 2025
https://www.ddthindi.com/Vikramaditya-Statue-Unveiled-in-Akoli
Copied
प्रत्येक व्यक्ति को खुद को समझना होगा तो ही अपने कर्तव्य का बोध होगा- प्रतापपुरी
  • आकोली में सम्राट वीर विक्रमादित्य परमार की  मूर्ति का हुआ अनावरण

जालोर . आकोली गांव के बस स्टैंड के समीप रविवार को सम्राट वीर विक्रमादित्य परमार की  मूर्ति का अनावरण समारोह पूर्वक हुआ। कार्यक्रम सम्राट वीर विक्रमादित्य स्मारक निर्माण समिति एवं समस्त ग्रामवासी आकोली के तत्वावधान में आयोजित हुआ । कार्यक्रम में संत सानिध्य महंत प्रतापपुरी महाराज तारातरा मठ बाड़मेर एवं आचार्य विजय जयरतन सुरीश्वर महाराज एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जोगेश्वर  गर्ग मुख्य सचेतक राजस्थान सरकार थे ।

कार्यक्रम में सानिध्य लेटा महंत रणछोड़ भारती जागनाथ नारणावास के  महंत महेंद्र भारती ,कटकेश्वर महंत कुलदीप भारती आनंद नाथ महाराज , सांथू  गायत्री आश्रम के विष्णु स्वरूप महाराज कैलाश नगर के साध्वी सत्यानंद नवाराम भोपाजी आदि संतों के सानिध्य में कार्यक्रम का आयोजन हुआ कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि आहोर विधायक छगन सिंह राजपुरोहित, सेवानिवृत आईएएस अधिकारी गंगा सिंह परमार, खंगार सिंह आकोली, त्रिभुवन सिंह आकोली, आकोली सरपंच चोपाराम देवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत वीर विक्रमादित्य की तस्वीर के आगे दीप प्रज्वलित कर की गई तत्पश्चात ग्राम वासियों द्वारा संस्था एवं अतिथियों का माला एवं साफा पहनकर स्मृति चिन्ह देकर बहुमान किया।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

Popular Tags

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter