पीर गंगानाथ महाराज का चातुर्मास सिरे मंदिर धाम पर, 17 जुलाई को भैरूनाथ अखाड़े से निकलेगी शोभायात्रा

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Jul 8, 2025 • 6:21 PM  38  0
सामाजिक गतिविधि
NEWS CARD
Logo
पीर गंगानाथ महाराज का चातुर्मास सिरे मंदिर धाम पर, 17 जुलाई को भैरूनाथ अखाड़े से निकलेगी शोभायात्रा
“पीर गंगानाथ महाराज का चातुर्मास सिरे मंदिर धाम पर, 17 जुलाई को भैरूनाथ अखाड़े से निकलेगी शोभायात्रा”
Favicon
Read more on ddthindi.com
8 Jul 2025
https://www.ddthindi.com/chaaturmas-2025-peer-ganganath-jalore-siremandir-shobhayatra-409
Copied
पीर गंगानाथ महाराज का चातुर्मास सिरे मंदिर धाम पर, 17 जुलाई को भैरूनाथ अखाड़े से निकलेगी शोभायात्रा

जालोर. चातुर्मास सेवा समिति जालोर की आम बैठक का आयोजन सोमवार शाम को जालोर शहर के तिलकद्वार के अंदर स्थित भैरूनाथ अखाड़े में किया गया। पीर गंगानाथ महाराज की अध्यक्षता एवं योगी आन्नदनाथ महाराज के मार्गदर्शन में चातुर्मास सेवा समिति की बैठक सम्पन्न हुई।

चातुर्मास सेवा समिति के सदस्य, जालोर शहर एवं आस पास के गांवों के प्रमुखजन सहित कई भक्तजन इस बैठक में उपस्थित रहे। सिरे मंदिर धाम पर आयोजित चातुर्मास कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को लेकर विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया। चातुर्मास में शोभायात्रा कार्यक्रम, प्रचार-प्रसार व्यवस्था, भोजन-प्रसाद व्यवस्था, जल व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था, संत महात्माओं को निमंत्रण आदि व्यवस्थाओं के सफल संचालन के लिए विभिन्न कमेटीयों का गठन किया गया। पीर गंगानाथ महाराज ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि सावन के प्रत्येक सोमवार को हजारों की संख्या में दूर-दराज से भक्त सिरे मंदिर धाम पर पंहुचेगें, सभी कार्यक्रर्ता मनोयोग के साथ सिरे मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा करे। पीर गंगानाथ महाराज के आठवे चार्तुमास की समस्त व्यवस्था का खर्च भामाशाह माली धर्मनारायण पुत्र थानमल गहलोत परिवार की ओर से किया जा रहा हैं।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

Popular Tags

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter